French Open: कोरोना के बीच दर्शकों की मौजूदगी में खेला जायेगा टूर्नामेंट, जल्द बिकेंगे टिकट
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच लगभग 4 महीनों से ठप्प पड़ा खेल जगत धीरे-धीरे वापसी की राह पर है। ऐसे में जिन भी खेलों का आयोजन हो रहा है उसे खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों की मौजूदगी में आयोजित कराया जा रहा है। हालांकि इस बीच टेनिस के बड़े टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन ने वापसी का ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि वह इस टूर्नामेंट का आयोजन दर्शकों की मौजूदगी में ही करायेगा। इतना ही नहीं इसके लिये जल्द ही टिकटों की बिक्री भी शुरू की जायेगी।
मई में प्रस्तावित यह टेनिस टूर्नामेंट कोरोना वायरस के चलते अब सिंतबर में आयोजित होना है। दर्शकों की मौजूदगी और टिकटों की बिक्री के बारे में पुष्टि करते हुए फ्रेंच टेनिस महासंघ (एफएफटी) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि फ्रेंच ओपन के लिये 16 जुलाई से टिकटों की बिक्री शुरू होगी जिसे आम लोग खरीद सकते हैं।
और पढ़ें: फाफ डुप्लेसिस का खुलासा, बताया- जसप्रीत बुमराह और आर्चर में क्या है समानता
उल्लेखनीय है कि इस बारे में एफएफटी ने पूरी जानकारी नहीं दी है कि फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मैच को देखने के लिये कितने फैन्स को रोलां गैरो पर आने की इजाजत दी जायेगी।
गौरतलब है कि क्ले कोर्ट पर होने वाले इस टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन पहले 24 मई से होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी चलते इसे 20 सिंतबर तक स्थगित कर दिया गया। हालांकि बाद में इस टूर्नामेंट को एक हफ्ते और खिसका दिया गया और अब इसका आयोजन 27 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच कराया जायेगा।
और पढ़ें: ENG vs WI Test: टॉस के दौरान ही ICC का नियम भूले जेसन होल्डर, कर बैठे बड़ी गलती
फ्रेंच टेनिस महासंघ ने कहा कि उसके ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट का मुख्य ड्रॉ रोलां गैरो में खेला जाएगा। इससे 13 सितंबर को खत्म हो रहे अमेरिकी ओपन और फ्रेंच ओपन के बीच का अंतर दोगुना हो गया है। अब इसका क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 21 से 25 सितंबर तक चलेगा।
महासंघ ने कहा कि वह फ्रांस की सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है जिससे कि सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने को लेकर जरूरी कदम उठाए जा सकें। महासंघ ने कहा कि सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा और इनमें बदलाव किया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
