Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'विराट' उम्मीदों और सपनों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया रवाना

मुंबई। और तमाम उम्मीदों और सपनों के साथ हमारी टीम इंडिया आस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है। विराट कोहली की अगुवाई में आस्ट्रेलिया की धरती पर जीत का परचम लहराने का सपना देखने वाली 18 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार तड़के आस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई जहां उसे चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है।

आपको बता दें कि टीम इंडिया पहला मैच ब्रिसबेन में चार दिसंबर से खेला जाना है जिसकी कप्तानी विराट कोहली करेंगे। इसके बाद के तीनों टेस्ट मैच की कप्तानी धोनी ही करेंगे। गौरतलब है कि धोनी इस समय दाहिने अंगूठे की चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। इसलिए जहां पहले टेस्ट मैच की कप्तानी विराट के हाथ में हैं वहीं दूसरी ओर पहले टेस्ट में विकेटकीपर नमन ओझा होंगे।

लेकिन नमन ओझा का सेलेक्शन केवल पहले टेस्ट के लिए ही हुआ है। तो वहीं कोच फ्लेचर भी टीम के साथ नहीं गये हैं। भारत का आस्ट्रेलिया दौरा 24 नवंबर से शुरू हो रहा है जहां उसे क्रिकेट आस्ट्रेलिया-इलेवन के साथ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है। इसके बाद भारतीय टीम क्रिकेट आस्ट्रेलिया इनविटेशनल-इलेवन के साथ एक और दो दिवसीय अभ्यास मैच (28-29 नवंबर) खेलेगी।

ब्रिसबेन में पहले टेस्ट के बाद दूसरा मैच एडिलेड में 12 दिसंबर से खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट मेलबर्न (26-30 दिसंबर) और चौथा तथा आखिरी टेस्ट सिडनी (3-7 जनवरी) में खेला जाना है।

टेस्ट श्रृंखला के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड और मेजबान आस्ट्रेलिया के साथ 16 जनवरी से एक फरवरी के बीच एक त्रिकोणिय एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेगी।

टीम : महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, रिद्धिमान साह, नमन ओझा, रविचंद्रन अश्विन, कर्ण शर्मा, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद समी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, वरूण एरॉन।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+