IPL 2021 के बचे हुए मैचों को लेकर KKR को मिली गुड न्यूज, यूएई में भाग लेंगे इयोन मोर्गन
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन को कोरोनावायरस की चपेट में आने के चलते बीच में ही रोकना पड़ा, जिसके बाद इसके बचे हुए 31 मैचों का आयोजन अब यूएई में किया जाना है। बीसीसीआई ने आईपीएल के बचे हुए मैचों को लेकर शेड्यूल को जारी कर दिया है जिसका आगाज 19 सिंतबर से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ होगा तो वहीं पर आईपीएल का फाइनल मैच 15 अक्टूबर को खेला जायेगा।
ऐसे में आईपीएल के लिये सबसे बड़ी समस्या विदेशी खिलाड़ियों के शामिल होने को लेकर था जिसमें ज्यादातर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने खेलने से इंकार किया है।
और पढ़ें: IND vs ENG: नॉटिंघम में बुमराह-शमी-ठाकुर की तिकड़ी में फंसी इंग्लैंड, 183 पर हुई ऑल आउट
हालांकि बुधवार को इंग्लैंड की टीम से आईपीएल में 2 बार की खिताबी विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिये खुशखबरी जबिक राजस्थान रॉयल्स के लिये बुरी खबर आई है। आईपीएल में केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल के बचे हुए मैचों में हिस्सा लेने को लेकर पुष्टि कर दी है तो वहीं पर राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म को देखते हुए खेलने से इंकार कर दिया है।

आईपीएल में खेलने का फैसला पूरी तरह से पर्सनल
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के दौरान इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जानी थी लेकिन अब ईसीबी ने इसे टाल दिया है, जिसके बाद इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बनने के लिये आजाद हैं।
ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए इयोन मोर्गन ने कहा,'यह पूरी तरह से निजी फैसला है। मेरे हिसाब से पूरी तरह से विन-विन सिचुएशन है। अगर हम बांग्लादेश जाते और खेलते तो वहां की परिस्थितियां हमारे लिये विदेशी रहती, ऐसे में अब अगर कुछ खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बनते हैं जहां पर टी20 विश्व कप का भी आयोजन होना है और परिस्थितियां मिली जुली रहने वाली है तो वो उनके लिये फायदेमंद साबित होगा। वहीं पर कुछ खिलाड़ी आराम लेना चाहे तो वो भी ले सकते हैं, हमें अभी से लेकर तब के बीच में काफी क्रिकेट खेलनी है तो यह भी अच्छा फैसला होगा।'

खिलाड़ी चाहे तो ले खेलने का फैसला या फिर ले ब्रेक
मोर्गन ने आगे कहा कि हमने दौरे पर जाने को लेकर बहुत पहले से ही प्लान किया था, यह हमारी प्लानिंग का लंबे अरसे से हिस्सा था, वहीं पर अगर हमें उसी परिस्थिति में खेलने का मौका मिले और जीवन जीने का भी मौका मिले तो यह बुरी चीज नहीं है। अगर खिलाड़ी खेल से ब्रेक लेना चाहे या फिर वो नई ऊर्जा के साथ आईपीएल खेलना चाहे तो यह उसका निजी फैसला है।
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच 6 मैचों की सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज खेली जानी थी जिसका आयोजन सितंबर से अक्टूबर के बीच किया जाना था, हालांकि अब इस श्रृंखला को मार्च 2023 तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।

घर में आयेगा नन्हा मेहमान, आईपीएल में नहीं जायेंगे जोस बटलर
वहीं पर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने स्कॉय स्पोर्टस के साथ बात करते हुए कहा कि मैं ईमानदारी से कह रहा हूं कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। सितंबर के शुरुआती दिनों में मैं अपने दूसरे बच्चे के जन्म की उम्मीद कर रहा हूं, तो ऐसे में मैं जब तक कुछ रातें बिना नींद के काट न लूं मुझे घर पर ही रहना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
