Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 World Cup टलने से साउथ अफ्रीका को हुआ नुकसान, अब मैदान पर वापस नहीं लौटेंगे डिविलियर्स

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से टी20 विश्व कप टालने के बाद जहां कई खिलाड़ी आईपीएल की तैयारी में जुट गये हैं तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवर्स के कप्तान क्विंटन डिकॉक का मानना है कि इससे उनकी टीम को काफी नुकसान हुआ है। क्विंटन डिकॉक का मानना है कि टी20 विश्व कप के टल जाने के चलते टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स जो कि इस टूर्नामेंट के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते थे, अब वह मैदान पर वापस नहीं दिखाई देंगे।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते आईसीसी ने टी20 विश्व कप को एक साल के लिये टाल दिया है। इस टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जाना था। डिविलियर्स ने साल 2018 में अचानक ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए डिकॉक ने कहा, 'वह निश्चित तौर वापसी की राह पर थे। अगर वह फिट होते थे तो मैं एबी डिविलियर्स को टीम में रखना पसंद करता। मेरा मानना है कि कोई भी टीम एबी डिविलियर्स को अपनी टीम में चाहेगी। हम उसकी वापसी के लिये जोर दे रहे थे लेकिन अब देखना होगा कि टी20 विश्व कप आयोजन कब होता है।'

और पढ़ें: IPL 2020 को लेकर ट्रेंट बोल्ट ने किया बड़ा ऐलान, बोले- सोच समझ कर लूंगा निर्णय

गौरतलब है कि 18 जुलाई को 3टीसी प्रारूप में खेले गये मैच सौलिडैरिटी कप के जरिये साउथ अफ्रीका में क्रिकेट की वापसी हुई है जिसमें एबी डिविलियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए साफ कर दिया कि उनमें अभी भी कितना दम बाकी है। बिग बैश लीग के बाद मैदान पर वापसी करते हुए एबी डिविलियर्स ने ईगल्‍स की टीम की कप्तानी करते हुए महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 24 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। डिविलियर्स ने आखिरी 17 गेंदों में 50 रन बनाये और उनकी टीम ने गोल्‍ड मेडल जीता।

आपको बता दें कि बिग बैश लीग के दौरान खुद एबी डिविलियर्स ने साफ किया था कि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर विचार कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार को याद करते हुए कहा था कि इस हार ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था और वो लगभग एक साल तक इससे बाहर नहीं निकल सके थे। अपने अचानक संन्यास के पीछे उन्होंने इस हार को भी बड़ा कारण बताया था।

और पढ़ें: IPL इतिहास में पहली बार होगा यह काम, 13वें सीजन में होगा बड़ा फेरबदल

उल्लेखनीय है कि साल 2015 में हुए इस विश्व कप सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Friday, July 24, 2020, 15:15 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+