द हंड्रेड की तर्ज पर BCCI जल्द शुरू कर सकता है 100 बॉल टूर्नामेंट
नई दिल्ली। आईसीसी के नये चेयरमैन बनने की रेस में सबसे आगे और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के तत्कालीन चेयरमैन कॉलिन ग्रेव्स (Colin Graves) ने बीसीसीआई के आगामी साल के क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। कॉलिन ग्रेव्स की बात मानें तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अगले साल तक 100 बॉल टूर्नामेंट कराने का विचार कर रहा है। ग्रेव्स का मानना है कि इंग्लैंड की ओर से प्रस्तावित द हंड्रेड टूर्नामेंट से बीसीसीआई इस कदर प्रभावित है कि उसी के जैसा टूर्नामेंट नियमित तौर पर कराने का विचार कर रही है। ग्रेव्स के अनुसार ईसीबी का यह टूर्नामेंट क्रिकेट की पहुंच और लोकप्रियता बढ़ाने के लिए अहम होगा।
और पढ़ें: टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज ने बताया क्या चीज बनाती है धोनी को दूसरों से अलग
उल्लेखनीय है कि 100 गेंदों के प्रारूप में होने वाला यह नया टूर्नामेंट 2021 में शुरू किया जायेगा। यब टूर्नामेंट इसी साल शुरू होना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे टाल दिया गया। ग्रेव्स ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा कि मुझे पता है कि कुछ देश इससे प्रभावित हैं, खासतौर से भारत।
और पढ़ें: IPL 2020: डिविलियर्स, स्टेन समेत UAE पहुंचे RCB के अफ्रीकी खिलाड़ी, कहा- टीम से मिलने को बेताब

2023 में भारत करा सकता है 100 बॉल टूर्नामेंट का आयोजन
कॉलिन ग्रेव्स ने बताया कि बीसीसीआई पिछले एक से लगातार ईसीबी के साथ इस बारे में बात कर रहे हैं। इस नये प्रारूप ने दुनिया भर में क्रिकेट बोर्ड के लिये काफी रोमांच पैदा किया है।
हालांकि अगर बीसीसीआई द हंड्रेड टूर्नामेंट की तर्ज पर किसी लीग का आयोजन कराने का फैसला करता है तो वह ऐसा 2023 से पहले नहीं कर पाएगा। महामारी से प्रभावित भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में फिलहाल अगले कुछ वर्षों में इस तरह के प्रायोग की गुंजाइश नहीं है। अगला भविष्य दौरा कार्यक्रम 2023 से 2028 तक चलेगा।

द हंड्रेड का आयोजन कराना ईसीबी की प्राथमिकता
गौरतलब है कि बीसीसीआई पहले भी मिनी आईपीएल कराने की संभावना पर विचार कर चुका है, लेकिन व्यस्त कैलेंडर के कारण ऐसा नहीं कर पाया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन पद के मजबूत दावेदार ग्रेव्स की शीर्ष प्राथमिकताओं में हंड्रेड टूर्नामेंट को शुरू करना और इसका नियमित आयोजन है।

वक्त के साथ लोगों को नजर आयेंगे फायदे
ग्रेव्स ने अपने पांच साल के कार्यकाल की इससे सबसे बड़ी चुनौती करार दिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सबसे बड़ी चुनौती द हंड्रेड टूर्नामेंट को शुरू करना है। लोग शुरुआत में हमें पीछे धकेल रहे थे लेकिन मुझे लगता है कि वे अब इसके फायदे देख रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
