For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारतीय खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन, जीरो पर आउट होकर बनाया विश्वरिकार्ड

मैनचेस्टर। ओल्ड ट्रेफोर्ड में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को भारतीय टीम ने अपना अब तक का सबसे घटिया और शर्मनाक प्रदर्शन किया।

टेस्ट के पहले ही दिन भारतीय टीम पूरी तरह से ढह गई और मात्र 152 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। बैटिंग के लिए पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकी टीम इंडिया के 6 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गये, जो कि अपने आप में एक अनोखा लेकिन घटिया विश्व रिकार्ड है।

अंग्रेजों के आगे भारतीय शेर टॉय..टॉय फिस्स, 152 पर ऑल-आउट

मालूम हो कि टॉस टीम इंडिया ने जीता था और उस ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। लेकिन टीम इंडिया की यूं दुर्दशा होगी, यह किसी ने सोचा ना था। भारत की ओर से केवल कप्तान धोनी ने सर्वाधिक रन(71) बनाये। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार , रविंद्र जडेजा और पंकज सिंह शून्य पर आउट हो गये तो वहीं लंबे समय के बाद वापसी करने वाले गौतम गंभीर भी सिर्फ चार रन ही बना सके।

जिसके बाद भारत ने किसी टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक बल्लेबाजों के शून्य पर आउट होने के मामले में पाकिस्तान की बराबरी कर ली है जो उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 1980 में बनाया था और यह एक विश्वरिकार्ड है।

हालांकि कप्तान धोनी ने कुछ अच्छे शाट्स खेले और अजिंक्य रहाणे (24) के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन उनकी यह कोशिश बेकार ही साबित हुई और तेज खेलने के चक्कर में धोनी भी ब्रॉड की गेंद सीधे रॉबसन की ओर उछाल बैठे, जिसे लपकने में रॉबसन ने कोई गलती नहीं की। कैप्टन कूल ने 133 गेंदों की अपनी पारी में 15 चौके लगाए।

इंग्लैंड अब सिर्फ भारत से 39 रन पीछे रह गया है, जबकि उसके हाथ में अभी सात विकेट शेष हैं

जहां भारत के खिलाड़ियों ने बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन किया वहीं मेजबान अंग्रेजों ने शानदार खेल दिखाया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जहां भारतीयों को टिक कर खेलने नहीं दिया वहं दूसरी ओर उनके बल्लेबाजों ने भी अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 113 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अब सिर्फ भारत से 39 रन पीछे रह गया है, जबकि उसके हाथ में अभी सात विकेट शेष हैं।

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर इयान बेल 45 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि खेल की समाप्ति से ठीक पहले नाइटवॉचमैन के तौर पर उतरे क्रिस जॉर्डन खाता खोले बगैर लौटे। भारत को भुवनेश्वर कुमार और वरुण एरॉन ने एक-एक सफलता दिलाई। जबकि बैलेंस एरॉन रन आउट हुए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+