RR vs DC: ऋषभ पंत को लगी है ग्रेड ए की चोट, इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है दिल्ली कैपिटल्स
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला चरण समाप्त हो चुका है और चेन्नई की जीत के साथ ही रिवर्स लेग की भी शुरुआत हो चुकी है। प्वाइंटस टेबल में अभी भी मुंबई इंडियंस का कब्जा है जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 जीत के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। हालांकि चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये दूसरा हाफ आसान नहीं होने वाला है।
और पढ़ें: CSK vs SRH: जीत की राह पर लौटी चेन्नई, मैच के बाद जानें क्या बोले धोनी
टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा चोटिल होने के चलते पहले ही लीग से बाहर हो चुके हैं तो वहीं राजस्थान के खिलाफ खेले गये मैच में चोटिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट को लेकर जो रिपोर्ट सामने आई है वह टीम की परेशानी बढ़ाने ही वाली है।
और पढ़ें: CSK vs SRH: डेविड वॉर्नर ने बताया चेन्नई के खिलाफ कौन सी गलती पड़ी भारी, मिली हार

ऋषभ पंत को लगी है ग्रेड 1 की चोट
वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को मैदान पर उतरना है, जिससे पहले ऋषभ पंत की चोट पर रिपोर्ट आई है। इसके अनुसार ऋषभ पंत फिलहाल अपनी टीम को 7-10 दिन तक अपनी सेवायें नहीं दे पायेंगे। इसके पीछे कारण है कि उनके पैर की मांसपेशियों में ग्रेड-1 की चोट है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस मामले की जानकारी रखने वाले आईपीएल के एक सूत्र ने उन्हें बताया, ‘दिल्ली कैपिटल्स ने स्कैन की रिपोर्ट बीसीसीआई की मेडिकल टीम को भेजी है क्योंकि बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी के मामले में ऐसा करना अनिवार्य किया है। इससे पता चलता है कि पंत को ग्रेड एक की चोट है।'

दिल्ली को खल रही आक्रामक बल्लेबाजों की कमी
ऐसे में टीम के सामने चयन की समस्या है कि अगर वो एलेक्स कैरी को शामिल करने के लिये शिमरोन हेटमायर को बाहर बिठायेंगे तो टीम को एक बार फिर एक साथ 2 आक्रामक बल्लेबाजों की कमी खल सकती है।
पंत के चोटिल होने के चलते ही दिल्ली की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलेक्स कैरी को मौका दिया था और उन्हें टीम में जगह मिल सके इसके लिये फॉर्म में चल रहे शेमरॉन हेटमायर को बाहर बैठना पड़ा था। इसके चलते टीम को इस मैच में हार का भी सामना करना पड़ा था।

इस खिलाड़ी को दे सकती है मौका
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समस्या से निपटने के लिये शिमरोन हेटमायर को तो वापस नहीं बुला सकती है लेकिन वह अपनी टीम में हरफनमौला खिलाड़ी ललित यादव को मौका दे सकते हैं जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस टूर्नामेंट के 30 से अधिक मैचों में 136 से ज्याद के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications