RR vs MI: जानें कौन हैं मुंबई के खिलाफ डेब्यू करने वाले कार्तिक त्यागी, राहुल द्रविड़ भी हैं फैन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 20वां मैच आज अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पिछले 2 मैचों में लगातार जीत हासिल करने वाली मुंबई की टीम ने आज के मैच में फिर बिना किसी बदलाव के उतरने का फैसला किया है तो वहीं पिछले 2 मैचों में लगातार हार का सामना करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 3 बदलाव किये है और 3 युवा भारतीय खिलाड़ियों को मौका दिया है।
और पढ़ें: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर ICC का बड़ा बयान, कहा- अपने तय समय पर ही होगा फाइनल
अबुधाबी के मैदान पर जहां यशस्वी जायसवाल और अंकित राजपूत को टीम में वापस बुलाया है तो वहीं युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को डेब्यू करने का मौका मिला है। जिसके बाद लोगों के बीच अचानक यह सवाल उठने लगा कि आखिर कौन है यह युवा गेंदबाज जिसके नाम की अचानक चर्चा होने लगी है।
और पढ़ें: RR vs MI: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी राजस्थान, जानें क्या हैं बदलाव

राहुल द्रविड़ भी हैं इस गेंदबाज के फैन
साउथ अफ्रीका में इस साल आयोजित हुए अंडर-19 विश्व कप में धमाल मचाने वाले युवा खिलाड़ियों में से एक नाम कार्तिक त्यागी का भी है। वह इस साल आईपीएल में धमाल मचाने वाले प्रियम गर्ग, रवि बिश्नोई, यशस्वी जायसवाल के साथ ही भारतीय टीम में खेले थे और शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को फाइनल तक ले गये। महज 17 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू करने वाले कार्तिक त्यागी का यह पहला आईपीएल है जहां पर आज वो मुंबई के खिलाफ अपना डेब्यूम मैच खेलने उतरेंगे।
कार्तिक त्यागी अपनी शानदार यॉर्कर गेंदबाजी के लिये जाने जाते हैं और वो इतनी शानदार गेंदबाजी करते हैं कि अंडर 19 क्रिकेट के कोच और पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भी इस गेंदबाज के फैन हैं।

राजस्थान के लिये बन सकते हैं कार्तिक तुरुप का इक्का
उल्लेखनीय है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2020 में खिलाड़ियों को लेकर हुई नीलामी के दौरान कार्तिक त्यागी को 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा था। कार्तिक त्यागी के पास बॉलिंग में न सिर्फ रफ्तार है बल्कि गेंद को दोनों तरफ से स्विंग कराने का टैलेंट भी है। इतना ही नही कार्तिक त्यागी के पास आखिरी ओवर्स में लगातार यॉर्कर डालने का भी दम है, जो कि उन्हें मुंबई के खिलाफ राजस्थान का तुरुप का इक्का बना सकता है। कार्तिक त्यागी को शामिल करने के लिये राजस्थान रॉयल्स ने अपने तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को बाहर किया है।

महज 17 साल की उम्र में किया डेब्यू, बेहद शानदार रहा है करियर
कार्तिक त्यागी ने अपनी प्रतिभा के दम पर पहले यूपी की अंडर-16 और फिर अंडर-16 में जगह बनाई जिसके बाद साल 2017 में उन्होंने महज 16 साल 11 महीने की उम्र में अपना पहला रणजी मैच खेला। हालांकि इस दौरान उन्हें चोट लगी और उनके करियर पर भी ब्रेक लग गया। लेकिन कार्तिक ने इस दौरान मेहनत जारी रखी और भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। जहां पर उन्होंने इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान आदि देश की टीमों के खिलाफ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
कार्तिक ने अपने अब तक के करियर में सिर्फ 5 लिस्ट ए मुकाबले खेले जहां पर उन्होंने 5.55 की इकॉनमी से 9 विकेट हासिल किये। वहीं अपने करियर में सिर्फ एक प्रथम श्रेणी खेला है जहां पर उन्होंने 1.60 की इकॉनमी से 3 विकेट हासिल किये। विश्व कप के वार्म अपन मैच के दौरान उन्होंने हैट्रिक ली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications