सानिया मिर्जा की जीत पर क्यों वायरल हो रही है बेटे के साथ तस्वीर, सालों बाद मिट सकता है खिताब का सूखा
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस की महिला स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और अमेरिका कि क्रिस्टिना मिखेल की जोड़ी ने शनिवार को क्लीवलैंड में खेले जा रहे डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट 'टेनिस इन द लैंड' में महिला डबल्स के फाइनल में जगह बना ली है। क्लीवलैंड में खेली जा रही टेनिस चैम्पियनशिप में इस इंडो-अमेरिकी जोड़ी ने शनिवार को नॉर्वे-अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। उल्लेखनीय है कि लंबे समय के बाद भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा खिताब जीतने के इतने करीब पहुंची हैं।
हालांकि सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा और क्रिस्टिना की जीत से पोस्ट मैच प्रजेंटेसन में इस जोड़ी के साथ पहुंचे स्पेशल गेस्ट पर चर्चा हो रही है जो कि इंटरव्यू देने पहुंचा था। उल्लेखनीय है कि सेमीफाइनल मैच के बाद सानिया और अमेरिकी स्टार क्रिस्टिना के साथ भारतीय टेनिस स्टार का बेटा इजहान मलिक भी कोर्ट पर पहुंचा था। इस प्यारे से इंटरव्यू की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
टूर्नामेंट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर में इजहान अपनी मां सानिया और मिक्हेल के साथ उनका हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है देवियों और सज्जनों, चैम्पियनशिप के हमारे पहले फाइनलिस्ट (यह तीनों ही पहुंचे हैं।'
उल्लेखनीय है कि सानिया मिर्जा और क्रिस्टिना मैक्हेल का सामना नॉर्वे की यूलरिक इकेरी और अमेरिका की कैथरीन हैरीसन की जोड़ी से हुआ, जिसके पहले राउंड में इंडो-अमेरिकी जोड़ी को नॉर्वे-अमेरिकी जोड़ी से कड़ी टक्कर मिली। हालांकि सानिया मिर्जा और क्रिस्टिना की जोड़ी 7-6 (5) से इस राउंड को अपने नाम करने में कामयाब रही। हालांकि दूसरे राउंड में सानिया मिर्जा के नेतृत्व वाली जोड़ी का दबदबा देखने को मिला और उसने 6-2 से जीत हासिल कर WTA 250 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।
गौरतलब है कि क्लीवलैंड चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में पहली बार साथ खेल रही सानिया मिर्जा और क्रिस्टिना मिक्खेल की जोड़ी का सामना जापान की टॉप सीड वाली शुको आयोमा और एना शिबाहारा की जोड़ी से होगा। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा और क्रिस्टिना की जोड़ी ने अपने पिछले दो मुकाबलों में बिना कोई सेट गंवाये आसानी से एकतरफा जीत हासिल की है।
इससे पहले सानिया मिर्जा भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक्स में अपनी हमवतन टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना के साथ खेलती नजर आयी थी, हालांकि खराब प्रदर्शन के बाद पहले ही राउंड से यह महिला डबल्स की जोड़ी बाहर हो गई थी। सानिया मिर्जा ने साल 2018 में कोर्ट में वापसी करने की बात कही थी जिसके बाद साल 2020 में जब उन्होंने वापसी की तो नाडिया किचनोक के साथ उन्होंने जनवरी में खेले गये होबार्ट इंटरनेशनल की चैम्पियनशिप में जीत हासिल कर वापसी की। हालांकि इसके बाद कोरोना के चलते न तो ज्यादा टूर्नामेंट खेले जा सके और न ही सानिया जीत की लय में नजर आयी, लेकिन क्लीवलैंड चैम्पियनशिप में वह एक बार फिर से खिताब जीतने के करीब हैं।
सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक के शादी की है और 30 अक्टूबर 2018 को उन्होंने अपने बेटे इजहान मलिक के जन्म की खबर दुनिया भर के फैन्स के साथ शेयर की। इजहान की खूबसूरत तस्वीरें अक्सर सानिया मिर्जा के सोशल मीडिया हैंडल से वायरल होती नजर आती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications