For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: रॉबिन्सन के पंजे ने छीनी भारत से वापसी की उम्मीद, 76 रन और पारी से हराकर सीरीज में की बराबरी

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/Twitter
Ind vs Eng, 3rd Test: Ollie Robinson complete his five-wicket haul, India collapse | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का रोमांच लगातार बरकरार है और सीरीज के तीसरे मैच में जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने 76 रन और पारी की विशाल जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। नॉटिंघम के मैदान पर 5वें दिन आयी बारिश ने मैच का नतीजा नहीं आने दिया और ड्रॉ हो गया, जिसके बाद लॉर्डस के मैदान पर भारतीय टीम ने आखिरी दिन वापसी करते हुए 151 रनों से जीत हासिल की। हालांकि हेडिंग्ले के मैदान पर भारतीय टीम के लिये टॉस को छोड़कर कुछ भी पक्ष में नहीं गया।

और पढ़ें: गेंद के अंदर लगी है चिप, जानें कैसी है CPL 2021 में इस्तेमाल हो रही 'स्मार्ट बॉल'

पहली पारी में भारतीय टीम महज 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, तो जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 432 रन बनाकर 354 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम के लिये रोहित शर्मा (59), चेतेश्वर पुजारा (91) और विराट कोहली (55) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर तीसरे दिन कमबैक का जज्बा दिखाया, लेकिन जब चौथे दिन नयी गेंद के साथ भारतीय टीम खेलने उतरी तो रॉबिन्सन ने शानदार गेंदबाजी की और दूसरी पारी में अपने 5 विकेट हॉल पूरा कर पूरी टीम को समेट दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: प्रैंक्सटर जार्वो ने फिर से की मैच में घुसपैठ, कोहली से पहले बल्लेबाजी करने उतरे

रॉबिन्सन ने रोकी पुजारा-कोहली की कमबैक पारी

रॉबिन्सन ने रोकी पुजारा-कोहली की कमबैक पारी

चौथे दिन के पहले सत्र में रॉबिन्सन ने चेतेश्वर पुजारा को एलबीडब्ल्यू कर न सिर्फ शतक लगाने से रोका बल्कि भारतीय टीम की पारी के लिये एंकर का काम कर रहे पुजारा को आउट कर विराट सेना को तीसरा झटका दिया। पुजारा के आउट होने के महज 22 रन बाद विराट कोहली एक बार फिर से खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे।

ऑली रॉबिन्सन की गेंद जो बाहर निकल रही थी और जिसे आसानी से छोड़ा जा सकता था कोहली उसे खेलने के प्रयास में बल्ले का किनारा दे बैठे और जो रूट ने स्लिप में आसान सा कैच पकड़कर उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया। कोहली के जाते ही रहाणे भी वापस चल दिये और जेम्स एंडरसन की गेंद पर एक बार फिर से खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया।

पंत-रहाणे का फ्लॉप शो रहा जारी

पंत-रहाणे का फ्लॉप शो रहा जारी

भारतीय टीम के लिये ऋषभ पंत की फ्लॉप बल्लेबाजी का शो जारी रहा और रॉबिन्सन की गेंद पर ओवरटर्न को कैच थमाकर वापस पवेलियन लौटे। मोहम्मद शमी को मोइन अली ने बोल्ड मारकर भारत को 7वां झटका दिया तो वहीं पर रॉबिन्सन ने ईशांत शर्मा को बटलर के हाथों कैच कराकर अपना 5वां विकेट पूरा किया। गौरतलब है कि ऑली रॉबिन्सन के लिये इस सीरीज का यह दूसरा 5 विकेट हॉल है। भारतीय टीम के लिये रविंद्र जडेजा ने थोड़ी सी फाइट दिखाई लेकिन 25 गेंद में 30 रन बनाकर वह भी ओवर्टन की गेंट का शिकार बनें और वापस पवेलियन लौटे।

महज 63 रन में खो दिये 8 विकेट

महज 63 रन में खो दिये 8 विकेट

इंग्लैंड की टीम ने पूरी भारतीय टीम को चौथे दिन के पहले सेशन में ही समेट दिया जिसमें इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट हासिल किये तो भारतीय टीम ने तीसरे दिन के स्कोर में महज 63 रनों का ही इजाफा किया। भारतीय टीम दूसरी पारी में 278 रन ही बना सकी और इंग्लैंड ने पारी और 76 रन की विशाल जीत हासिल की।

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड के लिये ऑली रॉबिन्सन ने इस मैच में 7 विकेट चटकाये, तो वहीं पर क्रेग ओवर्टन ने 6 विकेट हासिल किये। जेम्स एंडरसन के खाते में 4 विकेट, सैम करन के खाते में 2 विकेट और मोइन अली के खाते में भी 1 विकेट आया।

Story first published: Saturday, August 28, 2021, 17:25 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+