IND vs NZ: जयपुर टी20 में होगी रिकॉर्ड की बारिश, रोहित-चहल पर होगी खास नजर
नई दिल्ली। टी20 विश्वकप के खराब अभियान के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के नये अध्याय का आगाज होने जा रहा है, जहां पर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विराट कोहली की जगह टी20 प्रारूप की कमान संभाली है तो वहीं पर रवि शास्त्री की जगह पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ टीम के नये हेड कोच नियुक्त किये गये हैं। भारतीय टीम के यह दोनों दिग्गज न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार (17 नवंबर) से शुरू हो रही टी20 सीरीज के साथ अपने इस नये अध्याय की शुरुआत करेंगे। सीरीज का पहला मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जायेगा, जिसके बाद टीम रांची और फिर कोलकाता में खेलने पहुंचेगी। वैसे तो रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने पहले भी भारतीय टीम के लिये यह जिम्मेदारी संभाली थी लेकिन जयपुर में खेले जाने वाली टी20 मैच के साथ पहली बार फुल टाइम रोल में नजर आयेंगे।
और पढ़ें: फिर मुश्किलों में घिरे भारतीय कप्तान विराट, LGBTQ वर्ग ने कोहली के रेस्तरां पर लगाये भेदभाव के आरोप
न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्वकप के फाइनल मैच में हारने के बाद यहां पहुंची हैं जिसके लिये केन विलियमसन ने कप्तानी से ब्रेक लिया है और उनकी जगह टिम साउथी कीवी टीम की कमान संभालते नजर आयेंगे। उल्लेखनीय है कि अगला टी20 विश्वकप खेला जाने में एक साल से भी कम का समय बाकी है, ऐसे में दोनों टीमों की नजरें कमजोरियां दूर करने पर होंगी। भारत की मेजबानी में खेली जाने वाली इस सीरीज का जब आगाज होगा तो कई सारे रिकॉर्ड बनते और टूटते नजर आयेंगे। आइये एक नजर उस पर डालते हैं-
और पढ़ें: 'मुझसे नफरत करता है आधा ऑस्ट्रेलिया', T20 WC जीतने के बाद वायरल हुआ मिचेल मार्श का वीडियो

छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं हिटमैन रोहित शर्मा
क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के बीच खेले गये हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 18 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें से 8 बार बार भारत को जीत मिली है तो वहीं पर 9 बार कीवी टीम ने जीत हासिल की है। इस दौरान एक मैच बेनतीजा रहा था। जब जयपुर में कप्तान रोहित शर्मा खेलने उतरेंगे तो वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 450 छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, जिसके लिये उन्हें बस 3 ही छक्कों की दरकार है। इतना ही नहीं अगर रोहित शर्मा इस सीरीज के दौरान 10 छक्के लगा देते हैं तो वो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में मार्टिन गप्टिल के बाद 150 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जायेंगे।

बल्लेबाजी में इन भारतीय खिलाड़ियों पर भी रहेगी नजर
रोहित शर्मा के अलावा ऋषभ पंत भी छक्कों के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। अगर ऋषभ पंत इस सीरीज के दौरान 19 छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे। वहीं पहली बार भारतीय टीम में चुने गये हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर टी20 क्रिकेट में छक्कों का अर्धशतक लगाने के लिये 5 छक्के दूर हैं। न्यूजीलैंड सीरीज में उपकप्तान चुने गये केएल राहुल के पास इस सीरीज में 2 हजार टी20 रन पूरा करने का मौका है। अगर वो इस सीरीज में 249 रन बना लेते हैं तो वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद यह कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे।

चहल के पास होगा बुमराह को पीछे छोड़ने का मौका
उल्लेखनीय है कि इस सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, ऐसे में टीम में वापसी कर रहे युजवेंद्र चहल के पास एक बार फिर से भारत के लिये सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका रहेगा। अगर इस सीरीज में चहल 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वो जसप्रीत बुमराह (66) को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंच जायेंगे। वहीं अगर चहल इस सीरीज के दौरान 8 विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो टी20 क्रिकेट 250 विकेट का आंकड़ा पूरा कर लेंगे। चहल के अलावा अक्षर पटेल के पास भी 150 टी20 विकेट पूरा करने का मौका है जिसके लिये उन्हें 8 विकेट की दरकार है। इन सब के अलावा ईशान किशन भी टी20 क्रिकेट में 50 कैच पूरा करने से बस एक विकेट दूर हैं।

कीवी खिलाड़ियों के नाम भी होंगे यह रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट के पास इस सीरीज में 2500 टी20 रन पूरा करने का मौका है, जिसके लिये उन्हें बस 22 रनों की दरकार है। वहीं मार्टिन गप्टिल को सिर्फ 81 रनों की दरकार है, जिसे हासिल करते ही वह अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे। विराट कोहली फिलहाल 3227 रनों के साथ टॉप पर हैं और इस सीरीज में भारत के लिये नहीं खेल रहे हैं। मिचेल सैंटनर के पास टी20 क्रिकेट में छक्कों का अर्धशतक पूरा करने का मौका है जिसके लिये उन्हें बस एक बड़े शॉट की दरकार है।
कीवी टीम के लिये इस सीरीज में कप्तानी कर रहे टिम साउथी के पास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका है, जिसके लिये उन्हें बस 11 विकेट की दरकार है। अगर वो सीरीज के दौरान 11 विकेट हासिल कर लेते हैं तो इस मामले में शाकिब अल हसन (111 विकेट) को पीछे छोड़ देंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
