KKR के खिलाड़ी ने तोड़ा नियम, बिना मास्क के घूम रहा था, पुलिस ने काटा चालान
नई दिल्ली। माैजूदा समय कई राज्यों में कोरोनावायरस के कारण कड़ी सख्ती की गई है। इसके चलते कई राज्यों में लाॅकडाउन लगाया गया है। बिना वजह बाहर घूम रहे लोगों के साथ पुलिस प्रशासन सख्ती से पेश आ रहा है। अब खबर आई है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का एक खिलाड़ी नियमों का पालन नहीं करता हुआ दिखाई दिया, जिस कारण उसका चालान भी काटा गया।
राहुल त्रिपाठी, जिन्हें आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 वें संस्करण में केकेआर के लिए खेलते हुए देखा गया था, गलत कारणों से फिर से चर्चा में हैं। महाराष्ट्र के खिलाड़ी पर पुणे पुलिस ने शुक्रवार, 28 मई को कथित तौर पर COVID-19 लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया।

हाल ही में कमिंस ने की थी तारीफ
एक अच्छे बल्लेबाज होने के अलावा, त्रिपाठी अपने अनुशासन, समय की पाबंदी और अपने हर्षित स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनके केकेआर टीम के साथी पैट कमिंस ने एक साक्षात्कार में साझा किया कि त्रिपाठी कितने हसमुख हैं। वह हमेशा दूसरे खिलाड़ियों की सफलता का आनंद लेता है और टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। इसलिए, त्रिपाठी द्वारा COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने की यह नकारात्मक खबर उन लोगों के लिए आश्चर्य की बात हो सकती है जो उन्हें अच्छे जानते हैं।

बिना मास्क चला रहे थे गाड़ी
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुणे के कोंढवा इलाके में बिना मास्क पहने कार चलाने के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज पर जुर्माना लगाया गया। पुणे में लाॅकडाउन लगाया गया है और पुलिस अधिकारी हमेशा सड़कों पर निरीक्षण करते हुए देखे जाते हैं और लाॅकडाउन के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ जुर्माना लगाते हैं। मामलों की बढ़ती संख्या और महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य होने के कारण, सरकार ने अब COVID-19 प्रतिबंधों को 15 जून तक बढ़ा दिया है।
पाकिस्तानी क्रिकेटर बोला- आप दो की बात छोड़ो, भारत 3 टीमें एकसाथ उतार सकता है

काटा गया इतना चालान
त्रिपाठी शुक्रवार दोपहर करीब कोंढवा के खादी मशीन चौक पर बिना मास्क पहने कार चला रहे थे। पुलिस ने उनका 500 रूपए का चालान काटा, साथ ही चालान की रसीद भी साैंपी। कोंढवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सरदार पाटिल ने कहा, "क्रिकेटर त्रिपाठी ने फेस मास्क नहीं पहना हुआ था और लाॅकडाउन के दौरान बिना किसी कारण के गाड़ी चला रहा था। कार में कुछ अन्य व्यक्ति भी थे।"
एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, त्रिपाठी का लापरवाह व्यवहार एक अच्छा उदाहरण स्थापित नहीं कर सकता है, क्योंकि भारत वर्तमान में COVID-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जिसने पहले ही 3.22 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। 4 मई, 2021 को इंडियन प्रीमियर लीग के 14 वें संस्करण को स्थगित कर दिया गया था, क्योकि कई खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए थे। राहुल त्रिपाठी अपनी टीम केकेआर के लिए अहम खिलाड़ियों में से एक हैं, उन्होंने टूर्नामेंट स्थगित होने तक 26.71 की औसत से 187 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
