शोएब अख्तर ने बताया कौन है भारत का इंजमाम उल हक, कहा- पाकिस्तान मानता है इसे कोहली से बड़ा बल्लेबाज
नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप 2021 के सबसे बड़े मुकाबले का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है, जिसको लेकर दुनिया भर के फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रविवार (24 अक्टूबर) को दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीम 5 साल में पहली बार टी20 प्रारूप में भिड़ती नजर आयेंगी, जहां पर विराट सेना पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप में अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं पर पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ चले आ रहे अपने हार के सिलसिले को बदलना चाहेगी। इस मैच से पहले ही भारत और पाकिस्तान के फैन्स के बीच जंग शुरू हो गई है जिसमें दोनों देशों के प्रशंसक अपनी-अपनी टीम को जीत का दावेदार बता रहे हैं, तो वहीं पर खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी दोनों टीमों के खिलाड़ियों, उनकी ताकत और कमजोरियां का विश्लेषण कर मैच के संभावित नतीजे को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़ें: IND vs PAK: वॉर्म अप मैच ने बजाई भारत के लिए खतरे की घंटी, नहीं सुधारा तो विश्वकप में मिलेगी हार
इन दिग्गजों की लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का नाम भी शामिल है जो कि आमतौर पर अपने यूट्यूब चैनल के जरिये भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की बात करते हैं। शोएब अख्तर ने भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है और कहा है कि पाकिस्तान के फैन्स कुछ भारतीय बल्लेबाजों से ज्यादा प्यार करते हैं।
और पढ़ें: धोनी को टी20 विश्वकप में लाने के पीछे किसका था दिमाग, मोंटी पनेसर ने किया बड़ा दावा

विराट कोहली से भी ज्यादा महान है यह भारतीय खिलाड़ी
शोएब अख्तर ने जी न्यूज के साथ हुई बातचीत के दौरान खुलासा किया कि कैसे पाकिस्तान के लोग भारतीय क्रिकेट टीम के आये दिन अद्भुत प्रदर्शन को पसंद करते हैं और जिस तरह से भारत युवा खिलाड़ियों को ढूंढकर उनके टैलेंट को निखारता है उसकी पाकिस्तान आवाम मुरीद है। शोएब अख्तर ने इस दौरान यह भी बताया कि पाकिस्तान के ज्यादातर लोग विराट कोहली को तो पसंद करते हैं लेकिन उनके अलावा एक और खिलाड़ी है जिसे पाकिस्तान के फैन्स कप्तान से भी बड़ा खिलाड़ी मानते हैं।
उन्होंने कहा,'मौजूदा समय में ऐसा कोई भी पाकिस्तानी नहीं होगा जो यह कहेगा कि भारत के पास अच्छी टीम नहीं है। वह खुले दिल के साथ भारतीय टीम की तारीफ करते हैं। वो विराट कोहली को महान खिलाड़ी मानते हैं तो रोहित शर्मा को उनसे भी बड़ा खिलाड़ी करार देते हैं।'

कौन है भारत का इंजमाम उल हक
शोएब अख्तर ने इस बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान के लोग रोहित शर्मा को भारत का इंजमाम उल हक मानते हैं, जो कि टीम को अकेले मैच जिता सकते हैं। अख्तर ने भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों की बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान के लोग ऋषभ पंत की तारीफ करते हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अद्भुत प्रदर्शन किया, तो वहीं पर सूर्यकुमार यादव भी हैं जिनके पास मैच चलाकर खत्म करने की काबिलियत है। पाकिस्तान के लोग भारतीय क्रिकेट के बारे में काफी अच्छी सोच रखते हैं।
गौरतलब है कि अख्तर पहली बार भारत-पाकिस्तान क्रिकेट पर अपनी राय नहीं रख रहे हैं, पाकिस्तान के इस पूर्व गेंदबाज ने अपने रुख को लेकर कहा कि वहां हमेशा ऐसे बयान देते हैं जो दोनों देशों के लिहाज से संतुलित हों। अख्तर ने खुद को खुशकिस्मत करार देते हुए कहा कि वो खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इतने सारे भारतीय फैन्स का प्यार मिलता है।

हमेशा करता हूं प्यार फैलाने की कोशिश
उन्होंने कहा,'अगर आप मेरे वीडियोज देखते हैं तो आपको नजर आयेगा कि उसमें कहीं भी नफरत की जगह नहीं है। मेरा मानना है कि एक पूर्व क्रिकेटर, देश का बैंड एंबैस्डर और एक मानव होने के नाचे यह मेरी जिम्मेदारी है कि मेरे बयान संतुलित हों और इससे किसी को भी चोट न पहुंचे। लोग कहते हैं कि मैं ऐसे बयान इस वजह से देता हूं क्योंकि मुझे पैसे मिलते हैं। यह सरासर गलत है। मेरे इतने सारे भारतीय फैन्स हैं तो मैं खुद को भाग्यशाली पाकिस्तानी मानता हूं जिसे भारत से इतना प्यार मिलता है। इसमें कोई शक नहीं है। मैं अपने देश के या भारत के लोगों की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहता हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
