'भारत दौरे के बाद क्रिकेट से हो गई थी नफरत', जानें क्यों डॉम बेस ने कही यह बात
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले महीने समाप्त हुई ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में विराट सेना ने 3-1 से जीत हासिल कर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का काम किया था। इस सीरीज के दौरान इंग्लैंड की टीम के ऑफ स्पिनर डॉम बेस ने पहली बार भारत दौरा किया था और 2 मैचों में 17 विकेट लेने का भी काम किया, हालांकि उनके प्रदर्शन में लगातार निरंतरता देखने को मिल रही थी जिसके चलते उन्हें 2 मैचों से ड्रॉप भी कर दिया गया था। भारत दौरे से लौटने के बाद डॉम बेस ने क्रिकेट से अच्छा खासा ब्रेक लिया था और मैदान पर लंबे समय तक खेलते नहीं दिखे।
और पढ़ें: IPL 2021: केएल राहुल का खुलासा, बताया- पहले कुछ मैचों में क्यों नहीं खेले रवि बिश्नोई
हालांकि इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैम्पियनशिप में इस खिलाड़ी ने मैदान पर वापसी की और शानदार गेंदबाजी करने का भी काम किया है। वापसी करने के बाद बेस ने क्रिकेट के मैदान से ब्रेक लेने के पीछे का कारण बताया और कहा कि भारत दौरे से लौटने के बाद उन्हें क्रिकेट से नफरत होने लगी थी।
और पढ़ें: RR vs KKR: अनलकी साबित हुआ मोर्गन का अपना बल्ला, रन आउट करा बनाया डायमंड डक का शिकार

इस वजह से क्रिकेट से हुई नफरत
ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए डॉम बेस ने कहा,'भारत दौरे के बाद मुझे क्रिकेट से नफरत हो गई थी जिसके चलते मैंने एक अच्छा खासा ब्रेक लिया। यह बहुत बार देखने को मिला लेकिन भारत के खिलाफ उस बायो बबल में दबाव के अंदर खेलना मेरे प्रदर्शन को प्रभावित कर रहा था। ऐसे में मेरे लिये वापस आने के बाद ऐसा करना काफी जरूरी था।'

खुद को सुधारने पर कर रहे हैं काम
इस दौरान डॉम बेस ने यह भी साफ किया कि वो अब मैदान पर वापस आने के बाद अपने अच्छे प्रदर्शन में निरंतरता लाने का प्रयास कर रहे हैं और भारत दौरे से मिली सीख को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। बेस ने काउंटी चैम्पियनशिप में ससेक्स के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करते हुए यॉर्कशॉयर के 5 विकेट हासिल करने का काम किया है।
उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मैं फिलहाल इंग्लैंड के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहा, बेशक टीम में जगह बनाना गोल है लेकिन मैं इसको लेकर खुद पर बहुत ज्यादा दबाव नहीं बना रहा। यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि मैंं आगे क्या करता हूं जो कि लंबी प्रक्रिया है। मैं अभी 23 साल का हूं और अगले 4-5 सााल में खेल को कहां ले जा सकता हूं उस पर निर्भर करता है। अगर मौका मिला तो मैं फिर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बना सकता हूं और अपने खेल को ज्यादा बेहतर बना सकता हूं।'

टीम से बाहर नहीं करेगी इंग्लैंड
इस दौरान डॉम बेस ने भरोसा जताया कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के चयनकर्ता उन्हें भारत दौरे के बाद टीम से बाहर नहीं करने वाले।
उन्होंने कहा,'मुझे यकीन है कि वो मुझे टीम से बाहर नहीं फेंकने वाले हैं। मुझे भारत दौरे से काफी कठिन सबक सीखने को मिले हैं जिसके बाद मुझे कोच जीतन पटेल और रिचर्ड डॉसन का समर्थन मिला, जिनसे मैं लगातार संपर्क में हूं। मै जैक लीच के साथ भी बात करता रहता हूं और मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि आप अपने अंदर दोबारा विश्वास का निर्माण कर सकें। यह सिर्फ आपके बारे में नहीं बल्कि टीम के बारे में हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
