For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रेनी ग्रेसी के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टेनिस प्लेयर भी बनी पॉर्नस्टार, पैसों की कमी से बदला करियर

Australian tennis player angelina graovac joins Adult industry OnlyFans: नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस (Corona virus) के बीच किसी खिलाड़ी के लिये मौजूदा समय में अपने करियर को आगे बढ़ाना एक मुश्किल और चुनौती भरा काम होता जा रहा है, खासतौर से टेनिस के खेल में जहां पर खिलाड़ी को पैसों की किल्लत का भी सामना करना पड़ सकता है। टेनिस में भाग लेने वाले युवा खिलाड़ी प्रोफेशनल स्तर पर अपना नाम कमाना चाहते हैं, हालांकि फंडिंग न मिल पाने के चलते कई बार वो ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं जिन्हें समाज में स्वीकार कर पाना आसान नहीं है।

इस साल ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला कार रेसर रेने ग्रेसी (Rene Greciee) ने पैसों की दिक्कत के चलते अपने रेसिंग करियर पर ब्रेक लगाकर एडल्ट इंडस्ट्री को ज्वाइन कर लिया था और पॉर्नस्टार बन गई थी। अब ऑस्ट्रेलिया की 19 वर्षीय टेनिस प्लेयर एंजलिना ग्रोवाक (Angelina Graovac) ने भी उन्हीं के नक्शे कदम को फॉलो करते हुए एडल्ट इंडस्ट्री को ज्वाइन किया है ताकि वह अपने टेनिस करियर को आगे बढ़ाने में आर्थिक रूप से अपनी मदद कर सकें।

और पढ़ें: AUS vs IND: टिम पेन को आउट देने पर थर्ड अंपायर से नाराज हुए मैथ्यू वेड, DRS पर कही बड़ी बात

एंजलिना ग्रोवाक (Angelina Graovac) ने एडल्ट कंटेंट के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म्स में से एक OnlyFans को ज्वाइन किया है जिस पर वह अपनी प्राइवेट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करेंगी और उनके फैन्स और सबस्क्राइबर इसे देखने के लिये पैसे देंगे। न्यू साउथ वेल्स से आने वाली एंजलिना ग्रोवाक (Angelina Graovac) ने अपना आय में बढ़ोतरी करने के लिये OnlyFans पर अकाउंट बनाया है और उस पर लगातार कंटेंट डाल रही है।

उल्लेखनीय है कि एंजलिना ग्रोवाक (Angelina Graovac) ने कई आईटीएफ इवेंटस में भाग लेते हुए कुछ टूर्नामेंट में जीत हासिल की है। इस साल ही उन्होंने 4 आईटीएफ मैचों में जीत हासिल की है और मौजूदा समय में 1057वीं रैंक पर काबिज हैं। उन्होंने इस साल सिर्फ दौरे से मिलने वाली प्राइज मनी से 3000 डॉलर कमाये हैं।

और पढ़ें: BBL 10: अंपायरिंग के खराब स्तर को लेकर भड़के शेन वॉर्न-माइकल वॉन, DRS को लेकर मांग हुई तेज

गौरतलब है कि एंजलिना ग्रोवाक (Angelina Graovac) के इंस्टाग्राम पर 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो उम्मीद कर रही हैं कि Onlyfans प्लेटफॉर्म के 24 मिलियन फॉलोअर्स उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करेंगे और टेनिस में उनके करियर को मजबूती देने का काम करेंगे।

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले जब ऑस्ट्रेलिया की 25 वर्षीय स्पोर्टसकार रेसर रेनी ग्रेसी ने एडल्ट इंडस्ट्री ज्वाइन की थी तब उन्होंने इस प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये काफी मदद मिली है और वो लगभग 3.5 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष इस प्लेटफॉर्म के जरिये कमा रही हैं।

Story first published: Wednesday, December 30, 2020, 15:53 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+