T20 World Cup के लिये श्रीलंका ने अपनी टीम में किये 5 बदलाव, जानें किन खिलाड़ियों की दी जगह
नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से खेले जाने वाले टी20 विश्वकप को लेकर सभी टीमों के पास 10 अक्टूबर तक बदलाव करने का मौका है। इस बीच श्रीलंका क्रिकेट टीम ने विश्वकप अभियान के लिये अपनी टीम में 5 और खिलाड़ियों को जोड़ने का ऐलान किया है और अपनी चुनी ही टीम में भी बदलाव किया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम को 17 अक्टूबर से खेले जाने वाले टी20 विश्वकप के क्वालिफायर का हिस्सा बनना है जिसके लिये उसकी टीम 3 अक्टूबर को ओमान के लिये उड़ान भरेगी।
श्रीलंका की टीम ने अपनी विश्वकप टीम में पथुम निशंका, मिनोद भानुका, अशेन बंडारा, लक्षण संदाकन और रमेश मेंडिस को जोड़ा है जबकि 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बने लाहिरू मदुशंका अनफिट होने की वजह से टीम से बाहर हो गये हैं। श्रीलंका के खेल और युवा मंत्री नमल राजपक्षा ने टीम में अतिरिक्त 5 सदस्य जोड़ने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही श्रीलंका की विश्वकप टीम में अब 23 खिलाड़ी हो गये हैं जो क्वालिफायर में जीत हासिल कर टीम को सुपर 12 में ले जाने की कोशिश करेंगे।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने विश्वकप के लिये टीम की कमान दासुन शनाका को सौंपी है तो वहीं पर धनंजय डिसिल्वा को उपकप्तान बनाया है। गौरतलब है कि मिनोद भानुका को भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है जिसके चलते उन्हें विश्वकप की टीम में जगह दी है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 12 सितंबर को अपनी 15 सदस्यीय विश्वकप टीम का ऐलान किया था जिसके साथ 4 रिजर्व खिलाड़ी भी थे। श्रीलंका को विश्वकप में अपना पहला मैच नामिबिया के खिलाफ खेलना है जिसका आयोजन 18 अक्टूबर को होगा।
और पढ़ें: वन डाइमेंशनल हार्दिक पांड्या बिगाड़ रहे हैं टीम का संतुलन, विश्वकप चयन से खुश नहीं भारतीय मैनेजमेंट
श्रीलंका की T20 विश्वकप टीम: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा (उपकप्तान), कुसल जनीथ परेरा, दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, नुवान प्रदीप, दुष्मंथा चमीरा, प्रवीण जयविक्रेमा, महेश दीक्षाना, भंडार।
रिजर्व प्लेयर: लाहिरू कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, अकिला धनंजय, पुलिना थरंगा।
अतिरिक्त 5 खिलाड़ी: पथुम निशंका, मिनोद भानुका, अशेन बंडारा, लक्षण संदाकन, रमेश मेंडिस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
