Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

KKR के बाद अब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदी विदेशी टीम, CPL 2021 में आयेगी नजर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम के मालिक रॉयल्स स्पोर्टस ग्रुप (ईएम स्पोर्टिंग होल्डिंग लिमिटेड) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया और बताया कि कैरेबियन प्रीमियर लीग की टीम बारबाडोस ट्राइडेंटस में बड़ा हिस्सा खरीद लिया है और अब से विदेशी लीग में टीम रखने वाली दूसरी भारतीय टीम बन गई है। इसके साथ ही दो बार की सीपीएल चैम्पियन टीम को बारबाडोस रॉयल्स के नाम से रिब्रैंड किया जायेगा। रॉयल्स स्पोर्टस ग्रुप ने इसके साथ ही अपनी वैश्विक पहचान को बनाने की ओर कदम बढ़ा दिया है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम के मालिक मनोज बडाले ने इस पर बयान देते हुए कहा,'हमें इस बात की काफी खुशी हो रही है कि हमने मनीष पटेल के साथ डील साइन कर ली है और सीपीएल की फ्रैंचाइजी बारबाडोस की बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है। हम बारबाडोस सरकार के समर्थन के लिये शुक्रिया अदा करते हैं और हम देश में क्रिकेट और टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये रॉयल्स के ब्रैंड के साथ वैश्विक पहचान बनाने की ओर बढ़ रहे हैं।'

और पढ़ें: Tokyo 2020: अगर हॉकी में भारत ने जीता गोल्ड तो होगी पैसों की बरसात, पंजाब सरकार ने किया ईनाम का ऐलान

इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम वैश्विक लीग में टीम रखने वाली दूसरी भारतीय फ्रैंचाइजी बन गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी सीपीएल में त्रिनिदाद नाइट राईडर्स की टीम में हिस्सेदारी खरीद रखी है। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम के निदेशक कुमार संगाकारा को बारबाडोस रॉयल्स का भी निदेशक नियुक्त किया गया है।

राजस्थान की टीम ने आगे कहा कि बारबाडोस रॉयल्स की टीम क्रिकेट के इकोसिस्टम में रॉयल्स ग्रुप का बड़ा रोल निभायेंगी। इतने सारे स्थानीय और टैलेंटेड खिलाड़ियों की मौजूदगी से हमें भी नयी रणनीति बनाने का मौका मिलेगा और रॉयल्स ग्रुप को फायदा मिलेगा। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इससे हमें क्रिकेट को प्रमोट करने का मौका मिलेगा।

और पढ़ें: Tokyo 2020: सिल्वर मेडलिस्ट जीतने वाले मीराबाई चानू को अब रेलवे भी देगा ईनाम, 2 करोड़ के साथ मिलेगा प्रमोशन

इस बीच बारबाडोस ट्राइंडेंटस फ्रैंचाइजी के प्रिंसिपल मनीष पटेल ने कहा कि हम मनोज और राजस्थान रॉयल्स परिवार के साथ जुड़कर काफी खुश हैं जो कि बारबाडोस और आस-पास के क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने में हमारी मदद करेगा। बारबाडोस रॉयल्स की टीम की कमान अनुभवी कप्तान जेसन होल्डर के हाथ में है जो कि आने वाले कैरेबियन प्रीमियर लीग में 26 अगस्त से कैंपेन का आगाज करेंगे। सीपीएल का फाइनल मैच 15 सितंबर को खेला जायेगा।

Story first published: Friday, July 30, 2021, 22:37 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+