Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को बड़ा झटका, आखिरी 2 टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन खत्म होने वाला है जिसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारूप में द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिये जाना है। भारतीय टीम इस दौरे का आगाज 3 मैचों की वनडे सीरीज के साथ होगा जिसके बाद उसे 3 टी20 मैच और 4 टेस्ट मैचों की सीरीझ खेलनी है। इस बीच मीडिया में कुछ ऐसी रिपोर्ट सामने निकल कर आई है, जो कि भारतीय टीम को निराश कर सकती है।

रिपोर्ट की मानें तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस दौरे के आखिरी 2 टेस्ट मैचों में द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल पायेंगे। इस सीरीज का आगाज इसी महीने 27 नवंबर से किया जायेगाा।

और पढ़ें: IPL 2020: प्लेऑफ से बाहर होने पर भावुक हुए डिविलियर्स, फैन्स के लिये लिखा इमोशनल मैसेज

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अगले साल जनवरी में अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बीसीसीआई कप्तान विराट कोहली को पैटरनिटी लीव के तहत वापस भारत भेजने पर विचार कर रही है, जिसके चलते वह सीरीज के आखिरी 2 मैचों में शिरकत नहीं कर सकेंगे। हालांकि विराट कोहली के आखिरी 2 मैच न खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले 2 मैच खेलने के बाद पैटरनिटी लीव ले सकते हैं। बीसीसीआई का हमेशा से मानना रहा है कि परिवार सबसे पहले हैं और ऐसे में कप्तान ने छुट्टी का फैसला लिया है।

और पढ़ें: IPL 2020: देवदत्त पाड्डिकल ने रचा इतिहास, डेब्यू सीजन में नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होनी है। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में 17-21 दिसंबर को डे नाइट प्रारूप, दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26-30 दिसंबर, तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में 7-11 जनवरी, 2021 को और ब्रिस्‍बेन में तीसरा टेस्ट मैच 15-19 जनवरी के बीच खेला जायेगा।

आपको बता दें कि बीसीसीआई सालों से क्रिकेटर्स को पैटर्नल लीव लेने के लिये प्रोत्साहित कर रही है और यह भारत के कप्तान और बल्लेबाज के लिये अलग नियम नहीं बन सकते। अगर चीजे नॉर्मल होती तो वह सिर्फ एक मैच न खेलकर पहले बच्चे के जन्म के लिये भारत आ सकते थे लेकिन अभी 14 दिन के क्वारंटीन नियम के चलते उनका जाना और वापस आना मुुश्किल होगा।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 2:42 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+