PAK vs ENG: अब पाकिस्तान दौरे पर जानें को तैयार है इंग्लैंड की टीम, खेलने को बेताब हैं खिलाड़ी
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिये 2009 के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी को लेकर बीते साल अच्छे नहीं रहे हैं। पिछले कुछ समय से अपने देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिये पाकिस्तान ने कई देशों के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिये मेजबानी का न्यौता दिया, हालांकि बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे छोड़ दिया जाये तो बाकी देश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए खेलने से इंकार कर दिया है।
और पढ़ें: ENG vs PAK: बाबर को तकनीक पर काम करने की जरूरत, जानें ऐसा क्यों बोले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान
हालांकि इस बीच इंग्लैंड के नये हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने ऐसी बात कह दी है जिसे सुनकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तानी फैन्स दोनों ही काफी खुश नजर आयेंगे। कोच सिल्वर वुड का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम को उनके देश का दौरा करने में कोई परेशानी नहीं है।
और पढ़ें: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बताया कौन हैं पाकिस्तान के लिये अगले वकार-वसीम

20 सालों से पाकिस्तान दौरे पर नहीं गया है इंग्लैंड
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम ने पिछले 20 सालों में पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है, वहीं साल 2005-06 की प्रस्तावित सीरीज को इंग्लैंड की टीम ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए दौरे पर जानें से इंकार कर दिया था। वहीं अब पिछले कुछ समय से इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दो साल में पाकिस्ता का दौरा करने की उम्मीद जताई है।
कोच सिल्वरवुड ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, 'मेरे लिए यह शानदार है कि इस मुद्दे पर एक बार फिर चर्चा हो रही है। हम दोबारा वहां जाने पर गौर कर रहे हैं। निजी तौर पर मुझे वहां जाने में कोई समस्या नहीं है।'

पाकिस्तान में खेलने को बेताब हैं इंग्लिश बल्लेबाज
वहीं कोच सिल्वरवुड ने इशारा किया है कि उनकी टीम पाकिस्तान का दौरा करने के बारे में सोच रही है और धीरे-धीरे इस राह पर बढ़ रही है। सिल्वरवुड ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज पाकिस्तान की सपाट पिचों पर खेलने के लिए बेताब हैं।
उन्होंने कहा, 'मैं कभी वहां नहीं गया इसलिए वहां आना और विकेटों को देखना अच्छा होगा। और मुझे पता है कि हमारे बल्लेबाज उनकी विकेटों पर खेलने के लिए बेताब हैं।'

पीसीबी सीईओ ने भी किया था टी20 सीरीज का इशारा
वहीं कोच सिल्वरवुड के बयान से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने ईसीबी से आग्रह किया था कि 2022 दौरे से पहले पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने पर विचार करें। पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें अभी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही हैं जिसकी शुरुआत बुधवार को मैनचेस्टर में हुई। सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैच साउथैंप्टन में खेले जाएंगे। इसके बाद टी20 सीरीज का आगाज होगा।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बीच पाकिस्तान ने इंग्लैंड दौरे का फैसला किया, जिसके बाद से ईसीबी और पीसीबी के बीच नजदीकियां और बढ़ी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
