Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC T20 Rankings में भारत को हुआ फायदा, ऐसे बन सकती है रैंकिंग में नंबर 1

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को समाप्त हुई 3 मैचों की टी20 सीरीज में विराट सेना ने 2-1 से जीत हासिल करते हुए सीमित ओवर्स श्रृंखला को अंजाम दिया। इस दौरे पर अब भारतीय टीम को कंगारू टीम के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहीं इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी थी। पहले 2 वनडे मैचों में लगातार मात खाने के बाद भारतीय टीम ने आखिरी वनडे मैच में जीत के साथ वापसी की और उस लय को टी20 सीरीज में भी जारी रखा और सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

हालांकि भारतीय टीम सीरीज के आखिरी मैच में 12 रन से हार गई और कंगारू टीम क्लीन स्वीप होते-होते रह गई। इस सीरीज में जीत के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने टी20 प्रारूप की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें न सिर्फ भारतीय टीम को अंकों का फायदा हुआ है, बल्कि उसके पास एक शानदार मौका है जिससे वो दुनिया की नंबर 1 टीम बन सकती है।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में जमकर बरसा विराट कोहली का बल्ला, टी20 प्रारूप में हासिल किया खास मुकाम

ICC की ताजा रैंकिंग के अनुसार भारतीय टीम 268 अंकों के साथ रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि इंग्लैंड की टीम 275 अंकों के साथ पहले तो ऑस्ट्रेलिया की टीम 272 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं इस रैंकिंग में भारत के बाद पाकिस्तान की टीम 262 अंकों के साथ चौथे नंबर पर तो साउथ अफ्रीका की टीम 252 अंकों के साथ पांचवे नंबर पर काबिज है।

वहीं भारतीय टीम को अब अगले साल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की मेजबानी करनी है, जिसमें अगर विराट सेना क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहती है तो मौका है कि वह आईसीसी रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 टीम बन जाये।

और पढ़ें: AUS vs IND: 5 मौके जब भारतीय टीम ने विरोधी टीम का किया सूपड़ा साफ, ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप

गौरतलब है कि अगले साल भारत को 2021 टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी है जिसकी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के लिये यह सीरीज काफी मायने रखेगी। आपको बता दें कि आईसीसी की ओर से बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के डेविड मलान पहले नंबर पर तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दूसरे नंबर पर , ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच तीसरे नंबर पर और केएल राहुल चौथे नंबर पर काबिज हैं।

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली 9वें नंबर पर तो उपकप्तान रोहित शर्मा 10वें नंबर पर इस लिस्ट में शामिल हैं।

Story first published: Wednesday, December 9, 2020, 8:45 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+