UAE में BCCI को IPL कराने में हो रही है मुश्किल, इस कारण अब तक जारी नहीं हो सका शेड्यूल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन (आईपीएल 2020) को अगले महीने की 19 तारीख से यूएई में आयोजित कराया जाना है। इसको लेकर सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और क्वारंटीन में वक्त गुजार रही हैं। इस बीच बीसीसीआई ने अब तक आईपीएल 2020 के लिये शेड्यूल को नहीं तैयार किया गया है। इसको लेकर लगातार सवाल पूछा जा रहा है कि आखिरकार बीसीसीआई ने अब तक आईपीएल का शेड्यूल जारी नहीं किया है, क्या समस्या आ रही है जिसके चलते बीसीसीआई ने अब तक लीग का शेड्यूल तैयार नहीं किया है।
और पढ़ें: ENG vs AUS: इंग्लैंड दौरे के लिये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियो पर लगी बड़ी रोक, बोर्ड ने बदला यह नियम
इस बीच अबु धाबी क्रिकेट के सीईओ ने बताया कि यह मामला उतना पेचीदा नहीं है जिसे इतनी जल्दी सुलझाया जा सकता है।
और पढ़ें: IPL 2020 में आरसीबी को मिली नई सलामी जोड़ी, विपक्षी गेंदबाजों की तोड़ देंगे कमर

इन नियमों के चलते आसान नहीं है शेड्यूल
उन्होंने कहा, 'शहर के बॉर्डर पर डीपीआई और पीसीआर टेस्ट होता है ताकी अबु धाबी की आबादी को बचाया जा सके। कई लोग लगातार बॉर्डर क्रॉस कर रहे हैं और कोई खास परेशानी समाने नहीं आई है। अगर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दुबई में रुकी है और उसे बुधवार को अबु धाबी में खेलना है तो टेस्ट 48 घंटे पहले होगा। इसके बाद वह बिना टेस्ट के दुबई वापस आ सकते हैं। हालांकि इन सब बातों का एक साथ ख्याल रखना आसान वहीं होगा, लेकिन खिलाड़ियों और जनता की सुरक्षा के लिए हमें यह करना होगा।'

कानूनों के चलते बीसीसीआई नही कर पा रहा शेड्यूल
शेड्यूल के साथ-साथ टीम के लिए गर्मी में खेलना भी आसान नहीं होने वाला है, जिन दिनों दो मैच खेले जाएंगे. दिन के मुकाबले खेलने वाली टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.हैं। अब तक बीसीसीआई (BCCI) ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं किया है। इसकी वजह है कि यूएई के अंदर ही सफर करने के लिए भी काफी कानून बनाए गए हैं।
आईपीएल में इस साल लगभग 60 मैच होने वाले हैं। जहां ग्रुप लीग में 56, प्लेऑफ में तीन और फिर फाइनल खेला जाता है। खबरों के मुताबिक बीसीसीआई (BCCI) ज्यादा मैच दुबई और अबु धाबी में आयोजित करने का प्लान कर रही है।

बीसीसीआई नही कर पा रही है प्लेऑफ की जगह डिसाइड
ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक बीसीसीआई ग्रुप स्टेज के 56 में से 21 मैच दुबई और आबू धाबी में आयोजित करना चाह रही है वहीं 14 मैच शारजाह में खेले जा सकते हैं। बीसीसीआई की कोशिश है कि लीग के प्लेऑफ के मुकाबले दुबई और अबू धाबी (Abu Dhabi) में खेले जाएंगे।
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिलहाल अबू धाबी में है ऐसे में उन्हें ज्यादा सफर करना पड़ेगा। नए नियमों के बाद अबु धाबी का सफर करना अब काफी ज्यादा समय लेने लगा है। इस समस्या को सुलझाने के लिए आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल के सदस्य एमीरेट्स क्रिकेट बोर्ड, यूथ एंड सोशल डेवलेपमेंट के मंत्री के संपर्क में है ताकि किसी तरह इस मामले का हल निकाला जा सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
