ISL 7: इदरिस के गोल ने नॉर्थईस्ट को हार से बचाया, केरला के खिलाफ ड्रॉ हुआ मैच
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी लीग आईएसएल का 7वां सीजन खेला जा रहा है जिसमें गुरुवार केरला ब्लास्टर्स और नॉर्थइस्ट युनाइटेड एफसी की टीमें एक दूसे के साथ मुकाबला करने उतरी। जीएमसी स्टेडियम के मैदान पर खेले गये इस मैच में केरला ब्लास्टर्स की टीम हार का सिलसिला तोड़ कर जीत की दहलीज पर खड़ी थी कि नॉर्थइस्ट युनाइटेड के लिये इदरिस सिल्ला ने 90वें मिनट में गोल कर के मैच को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया और अपनी टीम को हार से बचा लिया।
नॉर्थइस्ट हाइलैंडर्स की टीम गुरुवार को लीग में अपना पहला मैच खेलने उतरी थी। हाइलैंडर्स की टीम ने मुंबई एफसी सिटी को पहले मैच में 1-0 से हराया था जबकि केरला ब्लास्टर्स की टीम मोहन बागान के हाथों पहले मैच में हार के बाद यहां उतरी थी।
और पढ़ें: IND vs AUS: रोहित की फिटनेस को लेकर विराट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इंजरी पर किसी को सही जानकारी नही
केरला ब्लास्टर्स की टीम ने पहले हाफ में जबरदस्त खेल दिखाया और हाइलैंडर्स के खिलाफ 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। केरला ब्लास्टर्स के लिये कप्तान सर्जियो सिंडोचा ने सित्यासेन सिंह के पास पर पांचवे मिनट में गोल किया जबकि दूसरा गोल गैरी हूपर ने 45वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर किया।
मैच का पहला हाफ पूरी तरह से केरला ब्लास्टर्स के नाम रहा। 5वें मिनट में ही गोल करके केरला की टीम ने नॉर्थईस्ट युनाइटेड के खिलाफ मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली। केरला के लिये पहला गोल करने के बाद सिडोंचा ने 14वें मिनट में भी एक मूव बनाया लेकिन सुभाशीष राय ने उसे नाकाम कर दिया। वहीं गैरी हूपर ने 23वें मिनट और 34वें मिनट में 2 गोल करने की कोशिश की लेकिन चूक गये।
वहीं पहले हॉफ के खेल के बाद नॉर्थईस्ट युनाइटेड की टीम ने वापसी की और केसी आपिया ने 51वें मिनट में गोल करके अपनी टीम का खाता खोल दिया। वहीं 65वें मिनट में लालेंगमाविया को बॉक्स में गिराये जाने के बाद नॉर्थईस्ट की टीम को पेनाल्टी के तहत गोल करने का मिला लेकिन आपिया इस पर गोल करने से चूक गये।
और पढ़ें: 1st ODI: संजय मांजरेकर ने सिडनी वनडे के लिये चुनी प्लेइंग 11, पांड्या-जडेजा को किया बाहर
71वें मिनट में केरला की टीम ने दो बदलाव किये जिसके एक मिनट बाद हाइलैंडर्स की टीम ने भी दो बदलाव किये। हालांकि इसके बावजूद केरला की टीम आखिरी मिनट तक गोल कर पाने में नाकाम नजर आई।
88वें मिनट में भी हाईलैंडर्स के पास बराबरी का गोल करने का मौका था लेकिन उसके खिलाड़ियों के बीच के तालमेल ने काम बिगाड़ दिया। इदरिस सिल्ला यहां पर गोल करने से चूक गये। इंजरी टाइम में खेल जाने के बाद केरला की टीम लगभग जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर रही थी कि तभी इंजरी टाइम के आखिरी मिनट में इदरिस सिल्ला ने गोल करके अपनी टीम को बराबरी पर रोक दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
