ENG vs PAK: हार से बौखलाये आमिर सोहेल ने पाकिस्तानी कोचिंग स्टाफ को लताड़ा, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा और 10 साल में पहली बार इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में जीत दर्ज की। मैनचेस्टर में खेले गये पहले मैच को छोड़कर पाकिस्तान की टीम ने पूरी सीरीज में खराब प्रदर्शन किया है। अब इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान ने टीम के कोचिंग स्टाफ और सपोर्टिंग स्टाफ को काफी लताड़ लगाई है।
और पढ़ें: सकलैन मुश्ताक ने की धोनी की तारीफ तो पीसीबी ने लगाई फटकार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी कोचिंग स्टाफ को जमकर लताड़ा है। उल्लेखनीय है कि मैनचेस्टर के मैदान पर खेले गये पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद पाकिस्तान की टीम चौथी पारी में हार गई तो वहीं अगले 2 मैचों में उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और बारिश ने उसे हार से बचा लिया। हालांकि इंग्लैंड की टीम ने इसे 1-0 से जीत लिया।
और पढ़ें: सुनील गावस्कर ने बताया किस वजह से 2019 विश्व कप में हारा भारत

गेंदबाजों ने नहीं की विकेट लेने की कोशिश
उल्लेखनीय है कि साउथैम्पटन में खेले गये आखिरी मैच में पाकिस्तान की टीम ने बेहद खराब गेंदबाजी की, जिसके दम पर इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 583 रन पूरे किये, जिसके जवाब में महज 273 रनों पर पाकिस्तान की पूरी टीम सिमट गई। हालांकि फॉलोऑन खेलते हुए बारिश ने पाकिस्तानी टीम को हार से बचा लिया। इस हार को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम मैनेजमेंट की रणनीति के लिए जिम्मेदार बताया,साथ ही कोचिंग विभाग पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, 'मैंने यासिर शाह की तरफ से इस मैच में थोड़ी कोशिश देखी। उन्होंने अपने ड्राइविंग आर्म का बेहतर इस्तेमाल किया, लेकिन अनजाने में उन्होंने फिर से 150 से अधिक रन दिए। यह यासिर शाह की गेंदबाजी की एक विशेषता बन गई है कि जब भी वह लंबे स्पैल गेंदबाजी करते हैं तो 150 से अधिक रन देते हैं। यदि आपका गेंदबाज इतने रन दे रहा और बहुत विकेट नहीं ले पा रहा है तो आपकी संभावना बहुत कम हो जाती है।'

नसीम शाह के बॉलिंग एक्शन में है खामियां
उन्होंने आगे कहा, 'नसीम शाह के बॉलिंग एक्शन में खामियां हैं। वो जब गेंद फेंक चुके होते हैं तो उनका बांया हाथ हमेशा अलग तरह से नीचे गिरता है। उनका एक्शन सही नहीं है। अगर बॉलर गलती कर रहा है तो कोच को ध्यान देना चाहिए। और मैं बार-बार यह कह रहा हूं कि हमारे कोचों के लिए इतना लंबा समय हो गया है, लेकिन आपको कोई सुधार नहीं दिखता। और जब हम शाहीन शाह अफरीदी की बात करते हैं तो उन्हें सुधार करना चाहिए था, लेकिन आप अचानक उनकी परफॉर्मेंस में गिरावट देख सकते हैं। तो यह सब देखना किसका काम है? हमने कोचों को क्यों रखा हुआ है?'

क्या ट्रिप पर मजे लेने गये हैं कोच
उन्होंने कहा, 'क्या वे वहां ट्रिप पर मजे करने के लिए गए हैं? अगर आप ट्रिप पर मजे के लिए जाना चाहते हैं तो उन्हें वर्ल्ड टूर पर भेज देना चाहिए। और खिलाड़ियों को वैसे ही खेलते रहने देना चाहिए, जैसा वह खेल रहे हैं। मैं सोहेल खान से बार-बार बात कर रहा हूं। इसके पीछे एक वजह है। अगर आपको टेस्ट मैच में मोहम्मद अब्बास को सिर्फ कुछ विकेट ही देने हैं और फिर उनके पास नई गेंद से बल्लेबाजों को आउट करने का मौका नहीं है, फिर आप उसे क्यों खिला रहे हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
