ENG vs AUS: मार्कस स्टायनिस के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, पैट कमिंस ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच करीब 8 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय सीमित ओवर्स की सीरीज खेलने के लिये इंग्लैंड के दौरे पर है जहां पर उसने शुक्रवार को साउथैम्पटन के मैदान पर पहला टी20 मैच खेला। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिये यह मैच वैसा नहीं रहा जिसका उसके फैन्स को लंबे समय से इंतजार था। साउथैम्पटन में खेले गये पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को आखिरी गेंद पर 2 रन से हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने 3 मैचोंं की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
और पढ़ें: ENG vs AUS, 1st T20: एडम जाम्पा की बुरी तरह हुई पिटाई, पर ट्रोल हो गई आरसीबी
इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और डेविड मलान और जोस बटलर की पारियों के दम पर 7 विकेट खोकर 162 रन बनाये और ऑस्ट्र्रेलिया के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच और मार्कस स्टॉयनिस की अच्छी पारियों के बावजूद 6 विकेट खोकर सिर्फ 160 रन ही बना सकी और अंत में 2 रन से मैच हार गई। इस हार के साथ ही मार्कस स्टॉयनिस के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जिसे कोई भी खिलाड़ी अपने करियर में नहीं चाहेगा।
और पढ़ें: IPL 2020: धोनी को लेकर सुरेश रैना का बड़ा बयान, बताया- इस सीजन किस नंबर पर करें बल्लेबाजी

मार्कस स्टॉयनिस के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के लिये रनों का पीछा करते हुए मार्कस स्टॉयनिस ने 26 रनों की पारी खेली, हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिला पाने में नाकाम रहे। इसके साथ ही मार्कस स्टॉयनिस के नाम एक अनचाहा आंकड़ा दर्ज हो गया। मार्कस स्टॉयनिस ने अपने अब तक के अतंर्राष्ट्रीय टी20 करियर में 22 बार टीम के लिये 20 से ज्यादा रनों का स्कोर किया है और इस दौरान 17 बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

आखिरी ओवर में चाहिये थे 15 रन
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिये आखिरी ओवर में 15 रनों की दरकार थी लेकिन मार्कस स्टॉयनिस सिर्फ 12 रन ही बना सके थे। ऐसा होने के बाद सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। वहीं टीम के उपकप्तान पैट कमिंस ने खिलाड़ी का बचाव करते हुए कहा कि हमें टीम में वापसी करने वाले मार्कस स्टोइनिस को लंबे समय तक मौका दिया जाने की दरकार है ताकि वह भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह एक फिनिशर के रूप में निखर सकें।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इंग्लैंंड के खिलाफ मार्कस स्टॉयनिस 18 गेंद में महज 26 रन ही बना सके थे और नाबाद लौटे थे।

घरेलू क्रिकेट के बेस्ट खिलाड़ी हैं मार्कस स्टॉयनिस
आपको बता दें कि बिग बैश लीग के दौरान मार्कस स्टॉयनिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 705 रन बनाये थे और घरेलू क्रिकेट में वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
कमिंस ने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से बात करते हुए कहा, 'हमने इस बारे में बात की है। ये घरेलू स्पर्धाओं के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। किसी भी क्रिकेट टीम में मध्यक्रम सबसे कठिन है। यही वजह है कि हमने इन्हें मौका देने का फैसला किया है। एम एस धोनी की तरह जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से था। उसने 400 वनडे मैच खेले। हमें पता है कि रातोंरात चमत्कार नहीं हो सकता लेकिन हमें सभी खिलाड़ियों की भूमिका पता है और उन पर भरोसा जताना होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
