IND vs NZ : ये रहे वो 5 कारण, जिनके चलते न्यूजीलैंड से हार गया भारत
स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 ग्रुप 2 में भारतीय टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम खिताब जीतने की दावेदार टीम मानी जा रही थी, लेकिन अब टीम के लिए सेमीफाइनल में जाना भी बेहद मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकटों से हार मिलने के बाद भारत को 31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन ही बना सकी थी और जवाब में कीवी बल्लेबाजों ने 14.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए यह हार खिताब जीतने का सपना तोड़ने वाली साबित हो सकती है, अगर अफगानिस्तान एक मैच और जीत जाता है। वह फिलहाल दो जीत के साथ दूसरे स्ठान पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की हार के पीछे क्या 5 कारण रहे, आइए जानें-
यह भी पढ़ें- रोहित का कैच छूटा तो ऐसा था रितिका का रिएक्शन, फिर अश्विन की पत्नी ने संभाला

ओपनिंग जोड़ी सही ना उतरना
कप्तान विराट कोहली ने टाॅस के समय बताया कि प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को जोड़ा गया है। हालांकि किशन को प्लेइंग इलेवन में माैका देना बेहद शानदार फैसला था, लेकिन इस बीच कोहली एक गलती कर बैठे। ओपनिंग जोड़ी कैसी होनी चाहिए, यह टीम मैनेजमेंट समझने में गलती कर गया। दरअसल, किशन के साथ बताैर ओपनर केएल राहुल को उतारा गया। होना यह चाहिए था कि रोहित शर्मा को भेजना चाहिए था क्योंकि किशन ने हिटमैन के साथ पहले भी ओपनिंग कर विस्फोटक शुरूआत दिलाई है। वहीं रोहित को तीसरे नंबर पर उतारा गया जिससे बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। अगर रोहित-किशन को बताैर ओपनर भेजा जाता तो शायद नतीजा अलग रहता। वहीं केएल राहुल तो ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी नंबर पर खुलकर बल्लेबाजी कर सकते हैं। बताैर ओपनर राहुल 16 गेंदों में 18 रन ही बना सके तो ईशान किशन 8 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए।

2. अश्विन को माैका ना देना
दुबई की पिच पर रन बनाना आसान नहीं है। ऐसे में टीम को बल्लेबाजी क्रम भी मजबूत रखना चाहिए। खिलाड़ी ऐसे होने चाहिए जो ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी रन बना सकें। पाकिस्तान के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती विकेट नहीं ले सके थे। उम्मीद थी कि रविचंद्रन अश्विन को माैका दिया जाएगा। अश्विन वो खिलाड़ी हैं जो ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी अहम योगदान देते हैं। जब भारतीय टीम लगातार विकेट गंवाती दिख रही थी तो हो सकता था कि अश्विन रन बनाकर पारी को संभाल लेते। वहीं चक्रवर्ती वो खिलाड़ी हैं जो बल्ले से तेजी से रन नहीं बना सकते।

2. नामी बल्लेबाज हो गए फेल
'करो या मरो' मैच में भारतीय बल्लेबाजों से बड़ा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद थी, लेकिन कोई भी रनों की बाैछार नहीं कर पाया। वो रविंद्र जडेजा ही थे, जिनकी 19 गेंदों में नाबाद 26 रनों की पारी देखने को मिली। अन्यथा भारतीय टीम 100 के पार भी जाती नहीं दिख रही थी। वहीं कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आते ही दवाब में दिखे। वह 17 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर रिषभ पंत आईपीएल में बड़ी पारियां खेलते दिखे, लेकिन यहां 19 गेंदों में सिर्फ 12 रन ही बना सके। हार्दिक पांड्या भी 24 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। कुल मिलाकर जडेजा को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज कीवी बल्लेबाजों पर हावी होता नहीं दिखा।

4. ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी
इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजों के पतन के पीछे तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का भी बड़ा हाथ रहा है। बोल्ट ने 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने ईशान किशन को आउट किया। फिर हार्दिक पांज्या को भी पवेलियन भेजा। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। बोल्ट का सबसे बड़ा विकेट किशन को आउट करना रहा। किशन से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें खुलने का माैका नहीं मिल पाया। किशन पारी के तीसरे ओवर में आउट हुए, जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों को वापसी करने का माैका नहीं मिला।

5. कीवी बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी
ऐसा नहीं था कि भारतीय गेंदबाज कमबैक नहीं कर सकते थे, लेकिन कीवी बल्लेबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। कप्तान कोहली ने 6 गेंदबाज उतारे, लेकिन वह दवाब नहीं बना सके। लिहाजा मार्टिन गुप्टिल ने 20, डेरिल मिशेल ने 49 जबकि कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 33 रनों की पारी खेल आसानी से टीम को 14.3 ओवर में 8 विकेट रहते जीत दिला दी। डेवोन कॉनवे 2 रन बनाकर नाबाद रहे। कुल मिलाकर भारतीय गेंदबाज भी पलड़ा भारी करने में सफल नहीं हो पाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
