RCB vs SRH: विराट कोहली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी हैदराबाद, जानें कैसी है प्लेइंग 11
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 52वां मैच दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जा रहा है, जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम टॉप 2 में जगह बनाने की ओर देख रही है तो वहीं प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सम्मान बचाने के लिये उतर रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस दौरान दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि दुबई के मैदान पर खेले गये अब तक के मैचों के नतीजों की बात करें तो अब तक 5 बार रनों का पीछा करते हुए टीमों को जीत मिली है तो वहीं पर सिर्फ एक बार ही पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत मिली है।
टॉस जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा,' हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे क्योंकि हमने देखा है कि यह पिच दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिये काफी आसान हो जाती है। इस लेग की शुरुआत में हमें थोड़ी मुश्किलें हुई थी और चेन्नई के खिलाफ हम मैच जीत सकते थे। हम उस दिन 15-20 रन पीछे रह गये थे। हर टीम 2-3 मैच पहले क्वालिफाई करना चाहती है और जब हमें इस बार यह मौका मिला है तो हम दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की ओर देखना चाह रहे हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।'
और पढ़ें: IPL में विदेशी खिलाड़ियों से जुड़े बड़े नियम को बदलना चाहते हैं आकाश चोपड़ा, जानें क्या है वजह
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा,'हमारे लिये यह जोश भरने वाला माहौल है और एक मौका है जहां पर हम एक टीम के रूप में विकास कर रहे हैं। यहां पर अभी भी कुछ चीजें हैं जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। हमारे टीम में जो युवा खिलाड़ी हैं उनकी वजह से टीम में काफी जोश भरा है। हम भी अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहते हैं।'
और पढ़ें: आखिर क्यों RCB की कप्तानी छोड़ने पर मजबूर हुए विराट कोहली, गौतम गंभीर ने सुलझाई गुत्थी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (सी), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल क्रिश्चियन, शाहबाज अहमद, जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), केन विलियमसन (सी), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications