MI vs RCB: आखिर क्यों सुपरओवर में बल्लेबाजी करने नहीं आये 99 रन बनाने वाले इशान किशन, रोहित ने बताया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 10वां मैच दुबई के मैदान पर खेला गया जहां पर फैन्स को एक बार फिर से रोमांचक मैच देखने को मिला। मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम के बीच हुए इस मुकाबले में दर्शकों को रोमांच का उफान देखने को मिला। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की टीम के लिये एऱ़ॉन फिंच (54), देवदत्त पाड्डिकल (55), एबी डिविलियर्स (56) और शिवम दुबे की विस्फोटक 27 रनों की पारी के दम पर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया।
और पढ़ें: MI vs RCB: सुपरओवर की आखिरी गेंद पर जीती विराट सेना, जानें कैसा था रोमांच
वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने रनों का पीछा करते हुए अपने 4 विकेट महज 78 रनों के अंदर खो दिये। जिसके बाद एक वक्त तो लगा कि आरसीबी की टीम इस मैच को आसानी से जीत जायेगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे इशान किशन ने 99 रनों की पारी खेली और कीरोन पोलार्ड (60) के साथ पांचवे विकेट के लिये शतकीय साझेदारी कर टीम को बराबरी के स्कोर पर ला खड़ा किया। मुंबई इंडियंस के लिये पोलार्ड और किशन ने आखिरी 4 ओवर्स में 79 रन बनाये, हालांकि टीम का स्कोर बराबर रहने के चलते मैच सुपर ओवर में पहुंच गया।
और पढ़ें: MI vs RCB: सुपरओवर के रोमांच में जीती आरसीबी, डेथ ओवर्स ने बढ़ाया विराट का सिरदर्द

सुपरओवर में इशान किशन के बजाय उतरे हार्दिक पांड्या
सुपरओवर में मुंबई इंडियंस के लिये कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या ने पारी की शुरुआत की, जिसके बाद सभी के मन में सवाल उठने लगा कि पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इशान किशन सुपरओवर में बल्लेबाजी करने क्यों नहीं आय़े। वहीं मैच के बाद पूर्व हरफनमौला खिला़ड़ी युवराज सिंह ने भी यही सवाल किया और कहा कि यही वो प्वाइंट था जहां पर आरसीबी की टीम ने मैच को जीत लिया।

रोहित ने बताया सुपरओवर में क्यों नहीं आये इशान किशन
वहीं मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने इस सवाल का जवाब देते हुए जानकारी दी कि आखिरकार फैन्स को सुपरओवर में इशान किशन की बल्लेबाजी क्यों देखने को नहीं मिली जो कि पहले ही टीम के लिये 99 रन बना चुके थे।
उन्होंने कहा,' इशान किशन ने मध्यक्रम में जबरदस्त बल्लेबाजी की और इसी के चलते वह पूरी तरह से थक गये थे। हम भी पोलार्ड के साथ उन्हें ही सुपरओवर में खेलने के लिये भेजने वाले थे लेकिन जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि वह काफी थक गये हैं और सुपर ओवर में बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं जिसके बाद हमने हार्दिक पांड्या को पारी की शुरुआत के लिये भेजा।'

पोलार्ड-किशन ने की शानदार बल्लेबाजी
रोहित ने आगे बात करते हुए कहा कि रनों का पीछा करते हुए जब हमने जल्दी विकेट खो दिये थे तो हमें लगा कि मैच हमारे हाथ से जा चुका है लेकिन इशान किशन और कीरोन पोलार्ड ने बीच के ओवर्स में शानदार बल्लेबाजी की और डेथ ओवर्स में हमें मैच में वापस ले आये।
गौरतलब है कि आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गये इस मैच में विराट कोहली की टीम ने सुपरओवर में मैच को जीत लिया। आपको बता दें कि 201 रनों का स्कोर टाई होने के बाद मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरओवर में 7 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने 11 रन बनाये और मैच को जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications