Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका सरकार ने शुरु की 2011 विश्व कप फाइनल की जांच, फिक्सिंग का है आरोप

नई दिल्ली। विश्व कप 2011 में भारत और श्रीलंका के बीच हुए फाइनल मैच में फिक्सिंग के आरोपों की जांच के लिये श्रीलंका के खेल मंत्री डल्लास अलाहाप्पेरूमा ने आदेश दिया है। श्रीलंका क्रिकेट में यह जांच पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामेगे के आरोपों के सामने आने के बाद शुरु की गई है जिसमें उन्होंने मैच 2011 विश्व कप फाइनल को भारत के हाथों बेचने का दावा किया था। खेल मंत्री डल्लास ने 2011 विश्व कप में शामिल पूरी श्रीलंकाई टीम, कोच, बोर्ड में शामिल स्टाफ और सपोर्टिंग सदस्य के खिलाफ जांच के आदेश दिये हैं, साथ ही हर दो हफ्ते में जांच की प्रोग्रेस रिपोर्ट जमा कराने का भी आदेश दिया है।

इससे पहले अलुथगामेगे के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए खेल मंत्री ने खेल सचिव के रुवानचंद्रा को निर्देश दिया था कि वह मंत्रालय की जांच ईकाई के समक्ष शिकायत दर्ज करायें। शनिवार को यह कार्रवाई पूरी हुई। पूर्व खेल मंत्री ने एक स्थानीय टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि श्रीलंका की टीम ने भारत को मैच बेच दिया था।

और पढ़ें: नासिर हुसैन ने रोहित शर्मा को बताया ऑस्ट्रेलिया में सफलता का मंत्र, कहा- ऐसे बनेंगे खतरनाक

उन्होंने कहा था,'आज मैं आपको बताता हूं कि हमने विश्व कप 2011 बेच दिया था । जब मैं खेलमंत्री था, तब भी मैने यह कहा था। एक देश के रूप में मैं यह घोषणा नहीं करना चाहता था। मुझे याद नहीं कि वह 2011 था या 2012, लेकिन हमें वह मैच जीतना चाहिए था। मैं जिम्मेदारी के साथ आपको कह रहा हूं कि मैंने महसूस किया कि वह मैच फिक्स था। मैं इस पर बहस कर सकता हूं, मुझे पता है कि लोग इसे लेकर चिंतित हैं।'

खेल मंत्री के आरोपों को पूर्व कप्तानों कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने बकवास करार देते हुए सबूत की मांग की थी। संगकारा ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए सवाल किया, 'उन्हें अपने 'साक्ष्य' आईसीसी और भ्रष्टाचार रोधी एवं सुरक्षा इकाई के पास लेकर जाने की जरूरत है जिससे कि दावे की विस्तृत जांच हो सके।' जबकि 2011 विश्व कप के फाइनल मैच में शतक जड़ने वाले पूर्व कप्तान जयवर्धने ने लिखा, 'क्या चुनाव होने वाले हैं?.... जो सर्कस शुरू हुआ है वह पसंद आया... नाम और सबूत?'

और पढ़ें: नई गेंद मिलते ही कन्फ्यूज हो जाते हैं विराट कोहली, शमी ने बताया किससे लेते हैं सुझाव

यहां गौर करने वाली बात है कि मौजूदा श्रीलंकाई सरकार में अलुथगामगे विद्युत राज्य मंत्री हैं और अगले सेशन के लिये श्रीलंका में 5 अगस्त को चुनाव होने हैं।

आपको बता दें कि अपने आरोप लगाने के साथ ही अलुथगामगे ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि 2011 विश्व कप के नतीजे को फिक्स करने में खिलाड़ी नहीं बल्कि कुछ पक्ष शामिल थे। श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे अर्जुन रणतुंगा ने भी 2011 विश्व कप फाइनल के फिक्स होने के आरोपों की जांच की मांग की थी।

Story first published: Saturday, June 20, 2020, 14:17 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+