For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Archery विश्व कप में दीपिका-अतानु की जोड़ी ने किया कमाल, भारत ने जीता तीसरा गोल्ड

Tokyo olympics
Photo Credit: SAI Media Twitter

नई दिल्ली। पेरिस में जारी तीरंदाजी विश्वकप में भारतीय टीम ने एक और गोल्ड मेडल अपनी झोली में डालने का काम किया है। रविवार को खेले गए मिक्सड आर्चरी इवेंट में भारत की दीपिका कुमारी और अतनु दास ने पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में गोल्ड मेडल जीतने का काम किया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय मिक्सड टीम का सामना डच की गैब्रिएला कोल्सर और जेफ वन डेनबर्ग से हुआ जिसमें भारतीय टीम ने सेट्स में डच टीम को 5-3 से हराने का काम किया। निजी जीवन में पति और पत्नी की इस जोड़ी ने पहली बार विश्व कप में बतौर मिक्सड टीम गोल्ड मेडल जीतने का काम किया है।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी देते हुए लिखा,' भारत के लिए एक और गोल्ड! तीरंदाजी विश्व कप में भारत की मिक्सड टीम के सदस्य दीपिका और अतनु ने विश्वकप के तीसरे चरण में नीदरलैंड पर 5-3 से जीत दर्ज कर गोल्ड जीतने का काम किया है। इस जोड़ी को ढेर सारी बधाइयां।'

और पढ़ें: Tokyo Special: जब बमबारी के बीच अटलांटा में लिएंडर पेस ने रचा इतिहास, टेनिस में भारत को जिताया था पहला मेडल

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को ही भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने मेक्सिको की टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीतने का काम किया था। इस महिला टीम में भारत की दीपिका कुमारी, कोमालिका बरी और अंकिता भकत शामिल थी। भारतीय महिला टीम ने फाइनल मैच में मेक्सिको की टीम को 5-1 से हराने का काम किया। गौरतलब है कि तीरंदाजी के विश्वकप में या भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है।

इससे पहले भारत के लिए शनिवार को अभिषेक वर्मा ने तीरंदाजी सिंगल्स में अमेरिका के क्रिस स्काफ को शूट ऑफ में हराकर पहला गोल्ड मेडल जीता था और तीरंदाजी विश्वकप में भारत का पदक तालिका में खाता खोला था।

और पढ़ें: Archery विश्व कप में महिला टीम ने जीता गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

आपको बता दें कि महिला सिंगल्स में दीपिका कुमारी को आज शाम सेमीफाइनल में खेलने की अपनी दावेदारी को मजबूत करना है। अगर वह ऐसा करने में कामयाब रहती हैं तो तीरंदाजी विश्वकप में अपने पदकों की तालिका को तीन पर पहुंचा देंगी।

Story first published: Sunday, June 27, 2021, 18:37 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+