जब जस्टिन लैंगर ने बैटिंग में मदद के लिये डॉन ब्रैडमैन को लिखा लेटर, जानें कैसे की मदद
नई दिल्ली। भारत ऑर ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर इस समय दोनों टीमें अभ्यास करने में जुटी हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने अपने करियर के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे वह एक समय मीडियम पेसर गेंदबाजों से परेशान थे और इससे उबरने के लिये उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक सर डॉन ब्रैडमैन को खत लिखकर मदद की गुहार लगाई थी। इस बारे में बात करते हुए लैंगर ने कहा कि उनके करियर के दौरान एक ऐसा वक्त भी आया जब उन्हें मीडियम पेसर गेंदबाजों को खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
लैंगर ने बताया कि साल 1994 में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका और पाकिस्तान का दौरा किया था तो उस दौरे पर उनके बल्ले से जमकर रन बरसे थे, लेकिन इस सीरीज से पहले वह मीडिय पेस बॉलर्स के सामने बुरी तरह से परेशान नजर आ रहे थे। लेकिन इस दौरे पर वह एक सफल टेस्ट क्रिकेटर बनकर उभरे और इसका पूरा श्रेय सर डॉन ब्रैडमैन को जाता है जिन्होंने उनका खत पढ़ने के बाद उनकी मदद की थी।
और पढ़ें: IND vs AUS: वार्म अप मैच खेलने के लिये T20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं शमी-बुमराह, जानें क्यों
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए जस्टिन लैंगर ने कहा, 'इस लेटर को लिखते हुए मुझे थोड़ी शर्म महसूस हो रही थी लेकिन मैंने उन्हें एक खत लिखा जिसमें मैने कहा कि मुझे लगता है कि आपकी एक छोटी सी सलाह मुझे टेस्ट क्रिकेट में सफल बनने में काफी मदद कर सकती है।'
लैंगर ने आगे बताया कि उन्होंने अपने लेटर में इस बात के बारे में भी जिक्र किया था कि कैसे उन्हें तेज और स्पिन गेंदबाजों के मुकाबले मीडियम पेसर्स को खेलने में परेशानी होती है। उल्लेखनीय है कि ब्रैडमैन ने भी लैंगर के लेटर का जवाब खत लिखकर ही दिया।
उन्होंने अपने लेटर में लिखा, 'आपने अपने खत में मीडियम पेसर्स को लेकर खास समस्या की बात की है। अपने करियर में जब मुझे इन गेंदबाजों का सामना करना पड़ता थो तो मैं गेंद आने से ठीक पहले हमेशा थोड़ा पीछे और टेढ़ा होकर खेला करता था। असल में मेरी बल्लेबाजी का मुख्य आधार ही यही था कि मैं पिच पर पीछे होकर खेला करता था क्योंकि इससे आपको आगे आनी वाली गेंद के लिये कई सारे शॉटस मिल जाते हैं और उसे हासिल करने के लिये लचीलापन और पहल करने की भी छूट मिलती है।'
और पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में कोहली के बिना पुजारा संभालेंगे टीम, नाम कर सकते हैं यह रिकॉर्ड
गौरतलब है कि जस्टिन लैंगर ने अपने करियर के दौरान 105 टेस्ट और 8 वनडे मैचों में शिरकत की और इस दौरान 7,696 टेस्ट रन और 160 वनडे रन बनाने का काम किया है।
लैंगर ने खत को लेकर आगे बताया कि अच्छी तकनीक पर सलाह देने के साथ-साथ सर डॉन ब्रैडमैन ने कहा था कि मुझे हमेशा अपने खेल का आनंद लेना चाहिये, क्योंकि उन्होंने हमेशा अपने खेल से प्यार किया और उसका मजा लिया। लैंगर ने बताया कि सर डॉन ब्रैडमैन की ओर से लिखा वो खत आज भी उनकी स्टडी टेबल पर किसी स्मृति चिन्ह की तरह रखा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
