Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

RR vs RCB: रियान पराग ने जड़ा हेलिकॉप्टर शॉट, शिवम दुबे के साथ 37 गेंदों में ठोंके 66 रन

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 16वां मैच वानखेड़े के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच खेला गया जहां पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम का टॉप ऑर्डर एक बार फिर से फ्लॉप हुआ। राजस्थान की टीम ने आरसीबी के खिलाफ एक बार से खराब शुरुआत करते हुए पावरप्ले के दौरान महज 32 रन बनाकर अपने 3 विकेट खोने का काम किया तो वहीं पर संजू सैमसन एक बार फिर से बल्लेबाजी में फ्लॉप हुए और 21 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर का शिकार हुए। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने 4 विकेट महज 43 रन पर खो दिये थे।

यहां पर ऐसा लग रहा था मानों राजस्थान की टीम का वापसी कर पाना मुश्किल लग रहा था लेकिन टीम के लिये शिवम दुबे (46) और रियान पराग (25) ने तेजी से रन बनाने का काम किया और महज 37 गेंदों में 66 रनों की विस्फोटक पारी खेलने का काम किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने आरसीबी के खिलाफ 9 चौके और 2 छक्के लगाने का काम किया।

और पढ़ें: RR vs RCB: पावरप्ले में फिर फ्लॉप हुई राजस्थान, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

इस दौरान मैदान पर रियान पराग के रूप में फैन्स को धोनी की झलक देखने को मिली जब उन्होंने हर्षल पटेल की गेंद (13.2) पर डीप मिड विकेट की दिशा में हेलिकॉप्टर शॉट लगाया, हालांकि रियान पराग के हेलिकॉप्टर शॉट से उनके खाते में छक्के के बजाय सिर्फ चौका ही जुड़ सका। रियान पराग ने 16 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 25 रन बनाने का काम किया।

वहीं पर शिवम दुबे अपने अर्धशतक को पूरा करने से चूके और 32 गेंदों में 5 चौके 2 छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली। केन रिचर्डसन ने शिवम दुबे को वापस पवेलियन भेजने का काम किया और ग्लेन मैक्सवेल के बेहतरीन कैच ने उन्हें आउट किया।

और पढ़ें: RR vs RCB: टॉस जीतने के बाद भूले विराट कोहली, कहा- विश्वास नहीं हुआ

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 7 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट खोकर सिर्फ 37 रन बनाने का काम किया था, हालांकि बीच के ओवर्स में उन्होंने वापसी करते हुए जबरदस्त वापसी की और अगले 10 ओवर्स में राजस्थान के लिये 3 विकेट खोकर 108 रन जोड़ने का काम किया।

Story first published: Thursday, April 22, 2021, 21:09 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+