CSK vs KKR: 5 साल बाद केकेआर ने लिया पहले बैटिंग का फैसला, 167 पर हुई ढेर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 21वां मुकाबला अबुधाबी के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इतना ही नहीं केकेआर की टीम ने आज अपनी बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव करते हुए राहुल त्रिपाठी को सलामी बल्लेबाजी के लिये भेजा। राहुल ने भी मौके का फायदा उठाया और सीएसके की टीम के खिलाफ 81 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: बेन स्टोक्स ने बताया किसके कहने पर आईपीएल में की वापसी, राजस्थान के लिये हैं क्वारंटीन
हालांकि कोलकाता के लिये राहुल के अलावा कोई भी औऱ बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 167 रन बनाये और इस दौरान ऑल आउट हो गई। केकेआर के लिये आज राहुल के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों के आंकड़े को पार नहीं कर सका।
और पढ़ें: मांकड़िंग को लेकर पोंटिंग ने उठाया बड़ा कदम, ICC की पेनाल्टी कमिटी से कर रहे बात

5 साल बाद पहली बार किया बल्लेबाजी का फैसला
उल्लेखनीय है कि इस मैच में दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उसे यह फैसला लेने में 5 साल लग गये। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आखिरी बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला मई 2015 में किया था जिसके बाद उसे 69 मैचों का समय लग गया अपने फैन्स को दोबारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने में।
हालांकि सीएसके के खिलाफ केकेआर का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच जीतने का रिकॉर्ड खास नहीं रहा है। केकेआर की टीम को सिर्फ एक बार ही जीत हासिल हुई है।

राहुल त्रिपाठी ने ठोंके 81 रन
केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन उसे जारी नहीं रख पाई और नियमित अंतराल पर विकेट खोती गई। इस दौरान दूसरे छोर पर खड़े राहुल त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 81 रनों की पारी खेली। राहुल ने अपनी पारी के दौरान 3 लंबे छक्के लगाये और सलामी बल्लेबाजी के लिये मिल मौके को सही साबित कर दिया।

ब्रावो ने हासिल किये सबसे ज्यादा विकेट
सीएसके के लिये शार्दुल ठाकुर, करन शर्मा, सैम करन ने शानदार गेंदबाजी की और 2-2 विकेट हासिल किये जबकि ड्वेन ब्रावो के आखिरी ओवर में केकेआर की टीम ने 3 विकेट खोये और पूरी टीम 167 रन बना कर आउट हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications