बुरी खबर: अभ्यास करने पहुंचे 2 क्रिकेटर्स पर गिरी आसमानी बिजली, मौके पर मौत
नई दिल्ली। मौजूदा समय में खेल जगत कोरोना वायरस की महामारी से जूझ ही रहा है कि इस बीच एक और बुरी खबर ने लोगों को झकझोर दिया है। इस महामारी के बीच दुनिया भर के कई देशों में अब तक खेलों का आयोजन शुरु नहीं हो सका है, खास तौर से एशियाई देशों में, जहां लंबे समय के लॉकडाउन के बाद भारी सुरक्षा में खिलाड़ियों को अभ्यास करने की इजाजत दी गई है, जिसके बाद कई खिलाड़ी मैदान पर वापसी भी कर रहे हैं, हालांकि यहां पर भी खिलाड़ियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।
और पढ़ें: CPL 2020: पोलार्ड-सिमंस के दम पर नाइटराइडर्स ने जीता चौथा खिताब, हासिल किया बड़ा रिकॉर्ड
ऐसा ही एक मामला बांग्लादेश से आया है जहां पर गाजीपुर स्टेडियम में ट्रेनिंग करने पहुंचे 2 क्रिकेटर्स पर आसमानी बिजली का कहर टूटा और दोनों ही खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गई। बांग्लादेश के उभरते हुए इन खिलाड़ियों की मौत की खबर सुनकर पूरा खेल जगत सदमे में है।
और पढ़ें: IPL 2020: सभी टीमों ने किया था रिजेक्ट, पर चेन्नई सुपर किंग्स ने किया पिक, जानें क्या है खास

फुटबॉल खेलते हुए गिरी आसमानी बिजली
उल्लेखनीय है कि मानसून के सीजन के दौरान बांग्लादेश में अक्सर आसमानी बिजली का कहर देखने को मिलता है। बांग्लादेश के युवा क्रिकेटर मोहम्मद नदीम और मिजानपुर गाजीपुर स्टेडियम में ट्रेनिंग के लिये पहुंचे थे जहां पर बारिश होने के चलते यह खिलाड़ी क्रिकेट का अभ्यास नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों ने कुछ देर फुटबॉल खेलने का फैसला किया। मैदान पर जब वह फुटबॉल खेल रहे थे, तभी आसमानी बिजली उन पर गिर गई।

टीम में जगह पक्की करने को तैयार थे यह युवा खिलाड़ी
वहीं इस दर्दनाक हादसे के बारे में बात करते हुए घटना के चश्मदीद मोहम्मद पलाश ने बताया,'यह सब कुछ अचानक हुआ, आसमानी बिजली गिरी और तीन लड़के मैदान पर गिर गए। बाकी के खिलाड़ी दौड़कर आए और उन्हें पास के अस्पताल में ले गए, जहां बाद में दो ने दुनिया छोड़ दी।'
गौरतलब है कि डॉक्टर्स ने भी इस बात की पुष्टि की है कि 16 साल के इन युवा क्रिकेटर्स की मौत बिजली गिरने से ही हुई है। स्थानीय क्रिकेट कोच के अनुसार वे दोनों शानदार खिलाड़ी थे और एक टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की करने के लिए ट्रायल के लिए तैयारी कर रहे थे।

2016 में भी बिजली गिरने से हुई है मौत
मई 2016 में एक ही दिन में आसमानी बिजली गिरने से 82 लोगों की मौत होने के बाद अथॉरिटीज ने इसे प्राकृतिक आपदा घोषित कर दी थी। बांग्लादेश नॉन प्रॉफिट नेटवर्क डिजास्टर फोरम के मुताबिक इस साल अभी तक करीब 350 लोगों की इस वजह से मौत हो गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
