कोरोना के बीच बॉक्सर विजेंदर सिंह ने किया वापसी का ऐलान, 9 महीने बाद रिंग में फिर से उतरेंगे
नई दिल्ली। प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपने शानदार करियर की शुरुआत कर चुके बॉक्सर विजेंदर सिंह ने रिंग में अपनी वापसी को लेकर ऐलान कर दिया है। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कोरोना वायरस के बीच रिंग में वापस लौटने का ऐलान करते हुए कहा कि वह अगले 3 महीने में एक बार फिर से रिंग में वापसी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि विजेंदर ने अपना आखिरी बॉक्सिंग मुकाबला नवंबर 2019 में खेला था और करीब 7 महीनों से रिंग से बाहर चल रहे हैं।
विजेंदर सिंह ने बॉब एरम के टॉप रैंक प्रमोशन्स के साथ साल 2018 में करार किया था जिसने अमेरिका में इस महीने शुरुआत में फिर से मुकाबलों के आयोजन की शुरुआत कर दी है।
और पढ़ें: चीनी कंपनियों से नाता नहीं तोड़ेगी BCCI, बोले- कभी नहीं की करार रद्द करने की बात
बीजिंग ओलंपिक 2008 में भारत के लिये ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले विजेंदर सिंह ने अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी बात अपने प्रमोटर से हुई है और अक्टूबर तक वह रिंग में वापसी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, 'यह भारत के बाहर ही होगा क्योंकि यहां तब तक कोरोना वायरस महामारी के कारण लगी पाबंदियां खत्म होने की उम्मीद कम हैं।उम्मीद है कि अगले दो तीन महीने में रिंग में फिर उतरूंगा।'
दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए विजेंदर सिंह का मानना है कि फिलहाल दर्शकों को किसी भी तरह के खेल आयोजन से दूर रखना चाहिये। भारत में खेलों की बहाली को लेकर उन्होंने साफ किया कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं कि यह कब तक शुरुआत होगी।
और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास में पहली बार 3 टीमों के बीच होगा मैच, डिविलियर्स बिखेरेंगे जलवा
उन्होंने कहा, 'सबसे पहले तो हड़बड़ी मचाने की जरूरत नहीं है। दूसरी बात यह है कि दर्शकों को बिल्कुल दूर रखा जाए क्योंकि सुरक्षा सबसे पहले है। महामारी के फैलाव को रोकना सबसे जरूरी है। भारत के बारे में कोई कयास नहीं लगाया जा सकता। पता नहीं कब हालात कैसे होंगे। मैं अनुरोध करूंगा कि खेलों की बहाली का फैसला काफी सावधानी के साथ लिया जाए।'
आपको बता दें कि विजेंदर सिंह ने नवंबर 2019 में घाना के चार्ल्स अदामू के साथ अपनी आखिरी प्रोफेशनल फाइट की थी जिसमें उन्होंने जीत हासिल कर अपना अपराजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
