AUS vs IND: आशीष नेहरा ने कोहली को लताड़ा, कहा- खराब निर्णय से गंवाई सीरीज
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच में विराट कोहली एंड कंपनी को सिडनी के मैदान पर एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है और इसी के साथ कंगारू टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसके बाद से ही भारतीय कप्तान विराट कोहली की कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी विराट कोहली की कप्तानी को लेकर सवाल लताड़ा है।
आशीष नेहरा ने विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह फैसले से संयम के बजाय आवेश में लेते हैं। उन्होंने दूसरे वनडे में गेंदबाजी किये गये बदलावों की आलोचना के बारे में बात करते हुए कहा कि कोहली ने कुछ फैसलों को जल्दबाजी में लिया, जिसका कोई मतलब नहीं था।
क्रिकबज को दिये एक इंटरव्यू में आशीष नेहरा ने कोहली की कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा,'सिडनी में खेले गये मैच में विराट कोहली की गेंदबाजी बदलावों में कई कमियां देखने को मिली। उन्होंने दूसरे वनडे में पहले मोहम्मद शमी से दो ओवर कराये और फिर नवदीप सैनी को ले आये। वह चाहते थे कि मोहम्मद शमी दूसरे छोर से गेंदबाजी करें, जिसे मैं समझता हूं, लेकिन फिर वह नई गेंद के साथ केवल दो ओवरों के लिये ही जसप्रीत बुमराह का उपयोग नहीं करेंगे।'
और पढ़ें: AUS vs IND: वॉर्नर के बिना भी ऑस्ट्रेलियाई टीम है मजबूत, ओपनिंग करने को तैयार लाबुशाने
आशीष नेहरा ने कहा कि विराट कोहली बल्लेबाजी में भी संघर्ष करते नजर आये हैं, लेकिन वह रनों का पीछा करते हुए काफी जल्दी में दिखे और ऐसा लगा कि भारत 390 रनों का पीछा नहीं कर रहे थे बल्कि 475 रनों का पीछा कर रहे हों।
उन्होंने कहा, 'मैं मानता हूं कि विराट कोहली अपने फैसलों में जल्दबाजी कर रहे थे। पिछले मैच में भी कोहली का कैच ड्रॉप होने के बाद भी वह जल्दबाजी में नजर आये। वह पहले भी कई बार 350 रनों का पीछा कर चुके हैं। यह उनके लिये कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन वह ऐसे नजर आ रहे थे जैसे कि 475 रनों का पीछा कर रहे हों। मुझे विश्वास है कि विराट कोहली आवेश में आकर फैसला लेने वाले कप्तान हैं और अपनी गेंदबाजी में बहुत ज्यादा बदलाव कर रहे है और यही वो जगह है जहां पर उन्हें ध्यान रखने की जरूरत है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
