Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खुशखबरी! एशियन तीरंदाजी चैम्पियनशिप में छाये भारतीय खिलाड़ी, आखिरकार जीता गोल्ड मेडल

नई दिल्ली। बैंकॉक में आयोजित हुई 21वीं एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारत के अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेख वेन्नाम की मिश्रित युगल जोड़ी ने गोल्ड मेडल के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। इस पदक के साथ भारतीय टीम के कुल पदकों की संख्या 7 हो गई और उसने अभियान का समापन किया। इंडियन आर्चरी अशोसिएशन के निलंबन के चलते भारतीय टीम ने वर्ल्ड आर्चरी असोशिएशन के बैनर तले इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा की जीत की खबर को साझा किया।

बुधवार को आयोजित हुए फाइनल मुकाबले में अभिषेक-ज्योति की जोड़ी ने चीनी ताइपे की यि-सुआन चेन और चिएह लुह चेन की जोड़ी को हराया। भारतीय टीम की इस जोड़ी ने चीनी जोड़ी को 158-151 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

और पढ़ें: भारतीय टीम के वो 7 रिकॉर्ड जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया, ऐसे नहीं बनी नंबर 1 टीम

भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल 7 पदक जीते जिसमें से 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर चैंपियनशिप में अपने अभियान का समापन किया।

मैच में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अभिषेक वर्मा ने कहा,' तेज हवा के कारण परिस्थितियां थोड़ी मुश्किल थी लेकिन हमारे पास गोल्ड मेडल जीतने का यही आखिरी मौका था और हमने आखरिकार गोल्ड जीत लिया। भारतीय टीम के लिहाज से यह बेहद शानदार खबर है।'

इससे पहले, दिन के एक अन्य मुकाबले में भारतीय टीम के नाम सिल्वर मेडल रहा, इस मुकाबले में अभिषेक वर्मा ने रजत चौहान के साथ भाग लिया लेकिन फाइनल मुकाबले में कोरिया के हाथों 1 अंक से करीबी हार मिली।। दोनों टीमों के बीच का स्कोर 232-233 रहा।

और पढ़ें: साहा ने खोला टीम इंडिया का राज, बताया कौन है सबसे खराब डांसर, म्यूजिक में फिसड्डी है यह खिलाड़ी

वहीं टीम में उनकी साथी रही ज्योति वेन्नाम ने कहा कि इस स्कोर से हम काफी खुश हैं। टीम पहले भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है।

वहीं, मंगलवार को अतानू दास ने पुरुष रिकर्व स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया था। दास ने जिन हायेक ओह को शूटआउट में 6-5 से मात देकर कांस्य पदक जीता। दास ने मिश्रित टीम रिकर्व स्पर्धा में भी दीपिका कुमारी के साथ सोमवार को कांस्य पदक जीता था।

और पढ़ें: कोहली-धोनी द्वारा इज्जत ना देने की बातों पर एमएसके प्रसाद ने किया ये खुलासा

भारतीय टीम को यह मौका इस लिये दिया गया ताकि वे गुरुवार को होने वाले ओलंपिक क्वॉलीफिकेशन प्रतियोगिता में भाग ले सके। पुरूष टीम ने पहले ही विश्व चैम्पियनशिप से ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है जबकि महिला टीम गुरुवार को यह कोटा हासिल करने की कोशिश करेगी।

Story first published: Wednesday, November 27, 2019, 17:40 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+