Tokyo 2020: अमेरिकी जिमनास्ट के समर्थन में आये रवि शास्त्री, कहा- किसी को भी सफाई देने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों पर दुनिया भरके दिग्गजों और फैन्स की नजर बनी हुई है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने अमेरिका की आर्टिस्टीक जिम्नास्ट सिमोन बिल्स के उस फैसले का समर्थन किया है जिसके तहत इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने महिलाओं के ऑल राउंड फाइनल मैच से पहले अपना नाम वापस ले लिया। रवि शास्त्री ने टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका का भी समर्थन किया जिन्होंने हाल ही में मेंटल हेल्थ पर जोर देते हुए फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था।
उल्लेखनीय है कि सिमोन बिल्स ने बुधवार को आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के फाइनल मैच से 48 घंटे पहले यूएसए जिमनास्टिक्स को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वो मेंटल हेल्थ पर ध्यान लगाना चाहती हैं और इसी के चलते वह ऑलराउंड फाइनल में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। ओलंपिक्स डॉट कॉम की वेबसाइट के अनुसार अभी तक इस बात पर कोई फैसला नहीं लिया गया है कि वो अगले हफ्ते खेले जाने वाले आखिरी फाइनल का हिस्सा बनेंगी या नहीं।
और पढ़ें: Tokyo 2020: अमेरिकी एथलीट के लिये गांजे ने बढ़ाई मुश्किल, ओलंपिक में खेलने पर लगी रोक
वहीं पर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा,'सिमोन बिल्स आप अपना समय लीजिये। आपने इतनी कम उम्र में खुद के लिये यह अधिकार हासिल किया है। इससे उबरने के लिये 48 घंटे लगें या फिर 48 दिन, बस आप आगे बढ़िये और इसे कीजिये चैम्पियन। आप किसी को भी जवाब देने के लिये बाध्य नहीं है। नाओमी ओसाका आप भी। गॉड ब्लेस यू गर्ल्स।'
आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार सिमोन बिल्स की हेल्थ की दैनिक जांच की जायेगी और बात में इस बात का फैसला लिया जायेगा कि क्या वो अगले हफ्ते खेले जाने वाले निजी इवेंट फाइनल का हिस्सा बनेंगी या नहीं। ऑल अराउंड के फाइनल में अब क्वालिफिकेशन में 9वें स्थान पर सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली जेड केरी हिस्सा लेती नजर आयेंगी।
और पढ़ें: Tokyo 2020: सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे सजन प्रकाश, 100 मीटर बटरफ्लाई से हुए बाहर
यूएसए जिम्नास्टिक्स ने रिलीज के अंत में सिमोन के फैसले का सम्मान करने और अपनी हेल्थ को प्राथमिकता देने की बात के लिये तारीफ की है और कहा कि उन्होंने मेंटल हेल्थ के बारे में खुल कर बात कर और उसे प्राथमिकता देकर साफ किया है कि वो कितनी बहादुर हैं। उन्होंने बता दिया है कि वो किस कारण से इतने लोगों के लिये रोल मोडल बनी हुई हैं।
इससे पहले बुधवार को यूएसए जिम्नास्टिक्स ने बिल्स के अभ्यास पर जाने की पुष्टि की थी। बिल्स ने मंगलवार को खेले गये महिला टीम के फाइनल मैच में 2.5 ट्विस्टिंग वॉल्ट को मिस कर दिया था और सिर्फ 1.5 ट्विस्ट कर डीप स्क्वॉट पर लैंड किया। इस दौरान उन्हें सिर्फ 13.733 अंक हासिल किये। अमेरिकी टीम ने अपने स्टार खिलाड़ी के बिना भीसिल्वर मेडल जीता जबकि रेस्ट ऑफ कंट्रीज ने गोल्ड हासिल किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
