For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे सजन प्रकाश, 100 मीटर बटरफ्लाई से हुए बाहर

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। भारतीय तैराक सजन प्रकाश गुरुवार को टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों की 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये उतरे, जहां पर अपनी हीट में दूसरे पायदान पर रहने के बावजूद यह खिलाड़ी सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनाने में असफल रहा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये स्विमिंग की 8 हीट का आयोजन किया जिसमें से 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में सबसे तेज 100 मीटर करने वाले टॉप 16 खिलाड़ियों को अगले दौर में जगह मिली।

भारत के लिये सजन प्रकाश दूसरे हीट में उतरे जहां पर उन्होंने 53.45 सेकेंडस में रेस पूरी कर दूसरे पायदान पर हीट पूरी की। इस हीट में घाना के एथलीट ने पहला स्थान हासिल किया जो कि उनसे 0.06 सेकेंडस आगे रहे। हालांकि भारतीय एथलीट के लिये यह प्रदर्शन उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिया नाकाफी रहा।

और पढ़ें: सिर्फ बेंच गर्म करने नहीं आये हैं खिलाड़ी, श्रीलंका दौरे पर 11 खिलाड़ियों को डेब्यू कराने पर द्रविड़ का जवाब

55 खिलाड़ियों की इस प्रतिस्पर्धा में सजन प्रकाश ने 46वें पायदान पर फिनिश किया और 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट के सेमीफाइनल में जगह नहीं बनाते हुए अपना ओलंपिक सफर खत्म किया। इससे पहले सजन प्रकाश सोमवार को 200 मीटर के बटरफ्लाई इवेंट में भी सेमीफाइनल मुकाबले में क्वालिफाई कर पाने में नाकाम रहे थे। सजन प्रकाश ने अपनी हीट को 1:57.22 सेकेंडस में खत्म कर चौथा स्थान हासिल किया था और ओवरऑल 24वें स्थान पर रहे।

भारत की ओर से स्विमिंग में अब कोई चुनौती नहीं रह गई है। रविवार को खेले गये मुकाबलों में श्रीहरि नटराज और माना पटेल ने 100 मीटर बैक्स्ट्रोक के सेमीफाइनल के शोपीस इवेंट में हिस्सा लिया था। श्रीहरि ने अपनी हीट को 54.31 में पूरा कर 27वें पायदान पर खत्म किया और बाहर हो गये।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद भारतीय रोइंग टीम ने बताया अगला लक्ष्य

वहीं पर महिलाओं में माना पटेल 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही, जिन्होंने हीट 1 के मुकाबले में 1:05:20 सेकेंडस में पूरा किया और 39वें पायदान पर सफर को खत्म किया। आपको बता दें कि भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का भी ओलंपिक सफर समाप्त हो गया है और वह राउंड 16 में जगह बनाने में नाकाम रही। उन्हें क्वार्टरफाइनल में स्पिलिट डिसीजन के चलते 3-2 से हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Thursday, July 29, 2021, 19:04 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+