Ashes 2021 के लिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, 2 साल बाद हुई उस्मान ख्वाजा की वापसी
नई दिल्ली। यूएई में खेले गये टी20 विश्वकप में जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की मेजबानी करते नजर आयेंगे। दुनिया की बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज में शामिल एशेज 2021 के लिये ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड की मेजबानी करेगी, जिसके लिये बुधवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। टिम पेन की कप्तानी वाली इस टीम में पाकिस्तानी मूल के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की वापसी हुई जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के लिये 2019 की एशेज सीरीज में खेला था।
और पढ़ें: IND vs PAK: क्या चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान खेलने जायेगा भारत, अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब
ऑस्ट्रेलिया के लिये 44 टेस्ट मैच खेल चुके उस्मान ख्वाजा को 2019 की एशेज सीरीज के बाद से ड्रॉप कर दिया गया था और चयनकर्ता उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे थे। लेकिन क्वीन्सलैंड के कप्तान उस्मान ख्वाजा ने पिछले महीने खेली गई शेफील्ड शील्ड में एक के बाद एक शतक लगाकर अपनी वापसी का केस मजबूत कर दिया और चयनकर्ता उन्हें ज्यादा समय के लिये नजरअंदाज नहीं कर सके।

उस्मान ख्वाजा की वापसी पर जानें क्या बोले चयनकर्ता
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये भले ही उस्मान ख्वाजा की टीम में वापसी हो गई है लेकिन प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिये उन्हें ट्रैविस हेड का मुकाबला करना होगा जोकि मैथ्य वेड के बाहर होने से मध्यक्रम में बनी है।
एशेज सीरीज की टीम का ऐलान करने के बाद मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा,'उस्मान ख्वाजा काफी शानदार टच में नजर आये हैं। वह अपने साथ टीम में बल्लेबाजी की निरंतरता और अनुभव को भी लेकर आते हैं और टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने लगातार रन बनाकर अपनी काबिलियत को साबित किया है। उनके पास बल्लेबाजी में अलग-अलग पायदान पर खेलने की काबिलियत उन्हें टीम के लिये खास बनाती है।'

दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मिली है जगह
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी एशेज सीरीज के लिये 15 सदस्यीय टीम में अनकैप्ड माइकल नेसर और झाय रिचर्डसन को पहले दो टेस्ट मैचों में खेलने के लिये शामिल किया है। सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच ब्रिस्बेन और एडिलेड में खेला जाना है।
बेली ने आगे कहा,'झाय को टेस्ट क्रिकेट में उनके प्रदर्शन का ईनाम मिल रहा है जो उन्होंने पिछले कई श्रृंखलाओं से दिखाया है। हम जानते हैं कि उनके पास जबरदस्त स्किल हैं जो कि टीम में मजबूती लाती है। अब उनके फिट हो जाने के बाद चीजें वापस ट्रैक पर आ जायेंगी।'

जानें कैसी है ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम
उल्लेखनीय है कि नेसर हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के चलते काफी समय से बाहर चल रहे थे लेकिन ट्रेनिंग के बाद वो टीम में वापस जगह बनाने में कामयाब हो गये हैं। वहीं अनकैप्ड लेगस्पिनर मिचेल स्वेपसन भी टीम में रिजर्व स्लो बॉलर के तौर पर शामिल किये गये हैं। सीरीज में विल पुकोवस्की को जगह नहीं मिली है और डेविड वॉर्नर के साथ मार्कस हैरिस को शामिल किया गया है। वहीं पर टी20 विश्वकप में जीत दिलाने वाले मिचेल मार्श की टीम में जगह नहीं बनी है। सीरीज का पहला मैच 8 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जायेगा जबकि 16 दिसंबर से शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड के ओवल पर खेला जायेगा। भारत के खिलाफ पिछले साल 2-1 से हारने के बाद यह ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली टेस्ट श्रृंखला होगी।
ऑस्टेलिया की टेस्ट टीम: टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
