Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दूसरे टेस्ट से पहले जोहांसबर्ग में इंडिया हाउस पहुंची टीम इंडिया, हाई कमिश्नर के साथ किया डिनर

India vs South Africa 2nd Test: Team India reaches India house before 2nd test | वनइंडिया हिंदी

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम अपना अगला मैच सेंचुरियन में खेलेगी। 13 जनवरी को खेले जाने वाले इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम जोहांसबर्ग स्थित इंडिया हाउस पहुंची। टीम के खिलाड़ियों ने हाई कमिश्नर के साथ डिनर किया। इस डिनर की तस्वीरें बीसीसीआई और खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।

बीसीसीआई ने विराट कोहली एंड टीम की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'जोहांसबर्ग में टीम इंडिया इंडिया हाउस पहुंची।' यहां खिलाड़ियों ने हाई कमीश्नर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरों से मुलाकात की।

चेतेश्वर पुजार, शिखर धवन और रोहित शर्मा ने भी इस डिनर से फोटो पोस्ट की। जहां अधिकतर खिलाड़ी यहां अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे थे वहीं रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ नजर आए। टीम इंडिया ने अगले मैच के लिए कमर कस ली है। पहले मैच भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 72 रनों से हराया था। टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

With my ❤️

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

ये भी पढ़ें: पिता सचिन नहीं, बल्कि कोई और ही है अर्जुन तेंदुलकर का रोल मॉडल

Story first published: Friday, January 12, 2018, 14:09 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+