Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: मुंबई को 10 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद, कोलकाता फिर हुई बाहर

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आखिरी लीग मैच शारजाह के मैदान पर खेला गया, जहां पर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पक्का करने के लिये सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हर हाल में जीत की दरकार थी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में दमदार खेल दिखाया और 10 विकेट से जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बना ली। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम नेट रन रेट के आधार पर बाहर हो गई।

केकेआर की टीम के लिये यह लगातार दूसरे साल हुआ है जब उसकी टीम को प्लेऑफ की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने नेट रन रेट के आधार पर बाहर करने का काम किया है। पिछले साल दिल्ली, पंजाब और चेन्नई की टीम ने 18-18 अंक के साथ टॉप 3 में जगह बनाई थी जबकि केकेआर और सनराइजर्स की टीम 12-12 अंक पर काबिज थे लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते हैदराबाद की टीम ने क्वालिफाई किया था।

और पढ़ें: IPL 2020: क्या भारतीय टीम में चल रहा सबकुछ ठीक, सहवाग ने उठाये रोहित की वापसी पर सवाल

वहीं इस साल भी हैदराबाद, कोलकाता और आरसीबी की टीम 14 अंक पर काबिज थी लेकिन बेहतर रन रेट के चलते हैदराबाद और आरसीबी की टीम ने क्वालिफाई कर लिया और केकेआर की टीम एक बार फिर बाहर हो गई।

शारजाह के मैदान पर खेले गये इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और संदीप शर्मा (3 विकेट), जेसन होल्डर (2 विकेट) और शाहबाज नदीम (2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई की टीम को 149 रनों पर सीमित करने में कामयाब रही।

वहीं रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद के लिये कप्तान डेविड वॉर्नर (85) और ऋद्धिमान साहा (58) की नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर मुंबई को 10 विकेट से हराने का काम किया। डेविड वॉर्नर ने 58 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 85 रन बनाये तो वहीं पर ऋद्धिमान साहा ने 45 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली।

आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा ही मौका है जब मुंबई की टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा जबकि हैदराबाद की टीम ने दूसरी बार इतनी बड़ी जीत हासिल की।

और पढ़ें: PAK vs ZIM: सुपरओवर के रोमांच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को पीटा, हासिल किये पहले विश्व कप अंक

मुंबई की टीम ने अपने दो प्रमुख गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को आराम कराया लेकिन सनराइजर्स की टीम ने इस मैच को 25 गेंद पहले ही जीत कर प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई कर लिया। अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को प्लेऑफ के एलिमेनेटर मैच में शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ अबुधाबी के मैदान पर उतरना है।

Story first published: Tuesday, November 3, 2020, 22:58 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+