'अब बंद हो जायेगी एलिस्टर कुक की बोलती', पहला टी20 शतक लगाने के बाद बोले जोस बटलर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत की राह पर लौटने का काम करते हुए लीग की तीसरी जीत हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गये इस मैच में राजस्थान की टीम ने 55 रनों की बड़ी जीत हासिल की और अंकतालिका में 6 अंकों के साथ 5वें पायदान पर पहुंच गई है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन राजस्थान के लिये सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल करियर का अपना पहला शतक लगाते हुए 124 रनों की बड़ी पारी खेली और 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
और पढ़ें: कप्तानी छिन जाने के बाद जाने कैसा था डेविड वॉर्नर का रिएक्शन, कोच मूडी ने किया खुलासा
जवाब में रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर सिर्फ 165 रन बनाने का काम किया और 55 रनों से मैच हार गई। राजस्थान की पारी समाप्त होने के बाद जब जोस बटलर से पूछा गया कि वो पहले टी20 शतक के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं तो उन्होंने पूर्व इंग्लिश कप्तान का नाम लेते हुए बड़ा मजेदार जवाब दिया।
और पढ़ें: RCB को सहवाग की बड़ी सलाह, कहा- कोहली नहीं इस खिलाड़ी को करनी चाहिये ओपनिंग

अब बंद हुई कुक की बोलती
अपने पहले आईपीएल शतक के बारे में बात करते हुए जोस बटलर ने कहा कि आखिरकार एलिस्टर कुक की बोलती बंद कराने में कामयाब हो गया हूं।
उन्होंने कहा,'मैंने अपने करियर का ज्यादातर समय मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए बिताया जहां पर शतक लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। जब आप टॉप ऑर्डर में खेलते हैं तो आपके पास ज्यादा मौका होता है। आखिरकार इस शतक के साथ मैं एलिस्टर कुक का मुंह बंद कराने में कामयाब रहा, वो हमेशा मुझसे कहते रहते हैं कि उनके नाम टी20 क्रिकेट में भी शतक है।'

बटलर ने बताया राशिद के खिलाफ क्या था प्लान
राशिद खान के खिलाफ अपनी रणनीति के बारे में बात करते हुए बटलर ने बताया कि वह उनके खिलाफ संघर्ष कर रहे थे और सिर्फ अपना विकेट उन्हें नहीं देने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने कहा,'राशिद के खिलाफ मैं बस एक ही कोशिश कर रहा था कि मैदान पर टिका रहूं और कोशिश करता रहूं। उन्होंने कई बार मुझे आउट किया है तो मैं शुक्रगुजार हूं कि इस बार उन्हें मेरा विकेट नहीं मिला। जाहिर है कि यह एक अच्छा स्कोर है लेकिन हमने कल के मुकाबले में मुंबई को इसे हासिल करते देखा है। हैदराबाद के पास भी अच्छे खिलाड़ी हैं तो हम बस अपना प्लान अच्छे से लागू करना चाहते थे।'

मैदान पर ज्यादा रुकने की थी कोशिश
इस दौरान अपनी पारी की बात करते हुए बटलर ने कहा,' मैंने सच में इस पारी को खूब एन्ज्वॉय किया। मैदान पर पहुंच कर समय बिताना काफी मजेदार रहा। पिछले कुछ समय से मैं अपनी बेस्ट फॉर्म में नहीं रहा हूं जिसके चलते शुरुआत में मेरी लिये आसान नहीं थी तो थोड़ा संघर्ष करना पड़ा लेकिन मैंने इसे सम्मान दिया। मैं बस मैदान पर खड़ा रहने की कोशिश कर रहा था। कई बार मुझ पर आरोप लगता रहा है कि मुझे वापस जाने की जल्दी होती है और मैं खुद को मौका नहीं देता। आज मैंने मौका दिया और पारी निखर कर आई।'
गौरतलब है कि जोस बटलर इस मैच में ओपनिंग करने के लिये आये थे और 19वें ओवर में संदीप शर्मा की गेंद का शिकार बने। जोस बटलर 7 रन के स्कोर पर राशिद खान की फिरकी पर एलबीडबल्यू का शिकार हुए थे लेकिन अंपायर की गलती और हैदराबाद के पास डीआरएस न होने के चलते टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा। बटलर ने धीमी बल्लेबाजी के साथ शुरुआत तो की लेकिन मध्यक्रम में तेजी से रन बनाना शुरू किया और 56 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। बटलर ने 64 गेंदों में 193.75 की स्ट्राइक रेट से 124 रनों की पारी खेली और इस दौरान 11 चौके 8 छक्के लगाने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications