T20 World Cup: मोहम्मद हफीज ने बताया भारत में खेलने का प्रैशर, कितने हैं पाक के चांस
नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान लंबे समय से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेलते हैं। पाकिस्तान की टीम के लिए भारत में आकर खेलना कैसा होगा, इस पर मोहम्मद हफीज ने बात की है। मोहम्मद हफीज, पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर हैं जिनकी उम्र 40 साल है और वे अभी भी अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में एक सक्रिय खिलाड़ी हैं। जाहिर है कि आने वाली प्रतियोगिता, जो इस साल के आखिर में भारत में होने जा रही है, टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट इवेंट है। ऐसे में आइए देखते हैं मोहम्मद हफीज ने भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में अपनी टीम की तैयारियों और भारत में खेलने के दबाव के बारे में क्या कहा है।

भारत में होने वाला वर्ल्ड कप-
मोहम्मद हफीज ने क्रिकेट बाज यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि वे प्रक्रिया में विश्वास रखते हैं। यहां प्रक्रिया से मतलब धीरे-धीरे चलने वाली उन तैयारियों से है जिनसे गुजर कर एक टीम तैयारी करती है और विश्व कप जैसे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
IND W vs SA W: चौथे मैच में भारत को मिली हार, साउथ अफ्रीका ने जीती सीरीज
हफीज कहते हैं कि जब आपके पास एक मजबूत प्रक्रिया होती है तो आप को अंतिम परिणाम हमेशा बेहतर ही मिलता है। इसके बाद हफीज कहते हैं- "चाहे टूर्नामेंट कहीं पर भी हो, हो सकता है यह भारत में होने जा रहा है लेकिन यह एक बहुत ही बड़ी प्रतियोगिता होगी। आपको उन सभी छोटी स्टेज से गुजरना होगा जो द्विपक्षीय श्रृंखला के तौर पर मौजूद हैं और पहले उनको जीतना होगा उसके बाद आप अपनी एक अंतिम टीम तैयार करेंगे जो इतने बड़े मेगा इवेंट के लिए खड़ी होगी।"

मोहम्मद हफीज ने बताया दबाव में खेलना क्या होता है-
मोहम्मद हफीज का यह भी कहना है यह एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत क्षमता होती है जो इस तरह के बड़े टूर्नामेंट में निकलनी चाहिए। जब किसी खिलाड़ी की व्यक्तिगत क्षमता निखर कर सामने आती है और उस खिलाड़ी को पता होता है कि वह किस तरह से प्रदर्शन कर सकता है तो यही चीज किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सबसे बड़ी अहम भूमिका निभाती है।
हफीज आगे कहते हैं- "मैंने सभी हाई वोल्टेज और हाई इंटेंसिटी गेम्स में जो अनुभव किया है वह यही किया है कि आप दबाव के क्षणों में अपनी स्किल का प्रदर्शन कैसे कर सकते हैं। जब आप बेपनाह दबाव में होते हैं तो यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि जो भी आपने सीखा है वह स्किल उस प्रतियोगिता में बाहर निकालें। जब आप ऐसे केस में प्रदर्शन करते हैं तो फिर आपके अंदर दबाव को सहने की और भी ज्यादा क्षमता आ जाती है। इसके बाद आप और अधिक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लालायित रहते हैं।"

पाकिस्तान के चांस पर कही ये बात-
हफीज के मुताबिक पाकिस्तान के पास भारत में टी-20 वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के दौरान खराब प्रदर्शन करने की कोई वजह नहीं है क्योंकि पाकिस्तान की तैयारियां बेहतर होनी चाहिए। हफीज का ऐसा कहने के पीछे कारण यह है कि पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप से पहले कुछ अच्छी द्विपक्षीय T20 इंटरनेशनल श्रृंखलाएं खेलनी है। इस बारे में बात करते हुए हफीज निष्कर्ष निकालते हैं- "पाकिस्तान क्रिकेट के पास एक बढ़िया मौका है क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका से उनके घर में खेलेंगे, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे और फिर वेस्टइंडीज से भी कैरेबियाई धरती पर मुकाबला करेंगे। इससे यह तय हो जाएगा कि एक टीम के तौर पर हम कहां खड़े हैं। और अगर हम यहां पर जीतें हैं तो यह जीत की एक ऐसी लय बनाएगा कि हम सब आने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयार होंगे। यह दिखाएगा कि सभी खिलाड़ी अंडर प्रेशर प्रदर्शन करने के लिए कितने तैयार हैं। जब आप घर से बाहर सीरीज जीते हैं तब आपका मोरल बूस्टर होता है। और इन सब चीजों के चलते आपको बड़े इवेंट में परफॉर्म करने का आत्मविश्वास मिलता है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
