IPL 2020: डिकॉक की पारी KKR पर पड़ी भारी, मुंबई ने 8 विकेट से रौंदा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 32वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला गया जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मुंबई इंडियंस के सामने खेलने उतरी। वहीं रोहित शर्मा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग में लगातार 5वें मैच में जीत हासिल की और 12 अंकों के साथ प्वाइंटस टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गये हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने पहुंचे केकेआर की टीम आज मुंबई की गेंदबाजी के सामने पस्त हो गई और सिर्फ 148 रन ही बना सकी।
वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने रनों का पीछा करते हुए इस लक्ष्य को महज 16.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच को जीत लिया।
और पढ़ें: IPL 2020: कार्तिक को कप्तानी से हटाने पर इरफान ने उठाये सवाल, कहा- देशी कोच होता तो नहीं छिनती कमान
मुंबई इंडियंस के लिये कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 10.3 ओवर में 94 रनों की साझेदारी की और मैच को एकतरफा कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने तेजी से शुरुआत करते हुए 36 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रनों की पारी खेली तो वहीं क्विंटन डिकॉक ने 44 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन बनाये।
सूर्यकुमार यादव आज के मैच में 10 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने तो वहीं रोहित शर्मा को शिवम मावी ने वापस पवेलियन भेजा। अंत में हार्दिक पांड्या ने 11 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 21 रनों की पारी खेली और 149 रनों के लक्ष्य को 19 गेंद पहले हासिल कर लिया।
और पढ़ें: IPL 2020: सुपरमैन बने सूर्यकुमार यादव, हवा में उड़कर पकड़ा कैच ऑफ द टूर्नामेंट
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने महज 61 रन पर अपने 5 विकेट खो दिये। हालांकि कप्तान इयोन मोर्गन (39) और पैट कमिंस (53) की नाबाद पारियों के दम पर केकेआर की टीम ने छठे विकेट के लिये 87 रन जोड़े और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। हालांकि यह स्कोर मुंबई की बल्लेबाजी के सामने काफी छोटा साबित हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications