IND vs PAK: बाबर आजम ने खत्म किया 29 सालों का इंतजार, जानें कौन रहे भारत के खिलाफ मिली जीत के हीरो
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप में खेले गये महामुकाबले में भले ही भारतीय फैन्स को निराशा का सामना करना पड़ा हो लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिये 29 सालों का इंतजार खत्म हो गया है। दुबई के मैदान पर खेले गये सुपर 12 के चौथे मैच में पाकिस्तान की टीम ने भारत को न सिर्फ हराया बल्कि भारतीय टीम टी20 इतिहास की सबसे बड़ा मात दी। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गये इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को महज 31 रन के अंदर समेट कर पावरप्ले का फायदा नहीं उठाने दिया। हालांकि भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली (57) और ऋषभ पंत की पारियों के दम पर 151 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर डाला, जवाब में पाकिस्तान की टीम ने इस स्कोर को महज 17.5 ओवर्स में बिना कोई विकेट खोये हासिल कर लिया।
और पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान ने बदल दिया टी20 विश्वकप का इतिहास, भारत को पहली बार 10 विकेट से मिली मात
इसके साथ ही पाकिस्तान का 29 सालों से चला आ रहा भारत का इंतजार खत्म हुआ और बाबर आजम वो पहले कप्तान बने जिसने पाकिस्तान को भारतीय टीम के खिलाफ विश्वकप में जीत दिलाई। इस जीत के लिये पाकिस्तान को विश्वकप के 29 साल और 12 कप्तानों का इंतजार करना पड़ा, लेकिन जब पाकिस्तान को जीत मिली तो उसने भारत को टी20 प्रारूप की सबसे बड़ी हार दी।
और पढ़ें: IND vs PAK: शाहीन अफरीदी ने खोला भारत की कमर तोड़ने का राज, बताया किस प्लान के तहत मिली विकेट

शाहीन अफरीदी के सामने क्लीन बोल्ड हुआ भारतीय टॉप ऑर्डर
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इस सबसे बड़ी जीत में सबसे बड़ा योगदान उसके गेंदबाजों का रहा, खास तौर से बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 31 रन दिये और भारत के 3 सबसे बड़े बल्लेबाजों का विकेट लिया। इनमें से 2 विकेट शाहीन अफरीदी ने पावरप्ले के पहले 3 ओवर में ही झटके, जिसके चलते भारतीय टीम पावरप्ले का फायदा नहीं उठा सकी। शाहीन शाह अफरीदी ने अपने पहले ही ओवर में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को गोल्डन डक पर आउट कर भारत को पहला झटका दिया तो वहीं पर दूसरे ओवर में शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को बोल्ड मारा। इतना ही नहीं डेथ ओवर्स में कप्तानी पारी खेल रहे विराट कोहली का विकेट भी शाहीन अफरीदी के खाते में आया जिसके चलते भारतीय टीम जितना स्कोर कर सकती थी उससे 15 रन पीछे रह गई।

बाबर आजम ने फिर से खेली कप्तानी पारी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी के लिये पिछले कई महीनों से बल्लेबाजी की रीढ की हड्डी रहे कप्तान बाबर आजम ने इस मैच में एक बार फिर से मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी टीम को पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत दिलाई। कप्तान बाबर आजम ने 52 गेंदों का सामना किया और 6 चौके एवं 2 चौके की मदद से नाबाद 68 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को मैच जिताया। बाबर आजम ने न सिर्फ अपनी टीम के लिये विकेट संभाल कर रखे बल्कि टीम के लिये रनों की रफ्तार को कभी नहीं रुकने दिया। अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर बाबर आजम ने भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी की और नाबाद 152 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

मोहम्मद रिजवान ने खेली मैच जिताऊ पारी
वहीं सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भी बाबर आजम का भरपूर साथ दिया और 55 गेंदों में 6 चौके और 3 बड़े छक्के लगाकर नाबाद 79 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने का कारनामा किया। मोहम्मद रिजवान ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम के लिये तेजी से रन बनाये और पाकिस्तान को उसके क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दिलाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications