For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs PAK: शाहीन अफरीदी ने खोला भारत की कमर तोड़ने का राज, बताया किस प्लान के तहत मिली विकेट

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। दुबई के मैदान पर खेले जा रहे भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले में पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने जबरदस्त प्रदर्शन कर शुरुआत में ही भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी जिसके चलते विराट सेना एक बड़े स्कोर की तरफ नहीं पहुंच सकी। पाकिस्तान के लिये शाहीन शाह अफरीदी ने पावरप्ले में 3 ओवर्स की गेंदबाजी की और भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया। 21 वर्षीय युवा पाकिस्तानी गेंदबाज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 31 रन दिये और 3 बड़े और अहम विकेट हासिल किये।

शाहीन अफरीदी की शानदार गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम पावरप्ले का सही से इस्तेमाल नहीं कर सकी, हालांकि कप्तान विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की मदद से वह निर्धारित 20 ओवर्स में बोर्ड पर 151 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। भारतीय पारी समाप्त होने के बाद शाहीन अफरीदी ने अपनी पारी पर बात करते हुए बताया कि किस गेमप्लान के तहत उसने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ने का काम किया।

और पढ़ें: IND vs PAK: तो क्या गलत अंपायरिंग का शिकार हुए केएल राहुल, थर्ड अंपायर ने क्यों नहीं दी नो बॉल

उन्होंने कहा,'मैं इस बात से खुश हूं कि मैं टीम के प्लान को लागू करने में कामयाब रहा। हमारा बहुत साधारण सा प्लान था कि हमें वहां पर जाना है और जल्दी से विकेट निकालने हैं। दोबारा डेथ ओवर्स में वापसी करनी है और फिर से विकेट चटकाने हैं। मैंने कल नेट्स पर अपनी स्विंग पर काफी मेहनत की, अगर गेंद स्विंग नहीं होती है तो बल्लेबाजों के लिये खेलना आसान हो जाता है। मुझे रनों की मार पड़ने का कोई दुख नहीं था क्योंकि मैं टॉप ऑर्डर में विकेट निकालने की ओर देख रहा था और अच्छी बात यह रही कि मुझे कामयाबी मिली।'

गौरतलब है कि शाहीन अफरीदी ने पारी की शुरुआत कुछ अनप्लेयबल यॉर्कर के साथ की जिसमें काफी गति नजर आयी, इसके चलते शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा का विकेट चटकाया, तो वहीं पर दूसरे ओवर में केएल राहुल का विकेट झटका। डेथ ओवर में अफरीदी ने विराट कोहली का विकेट भी निकाला जो कि 57 रन बनाकर खेल रहे थे।

और पढ़ें: IND vs PAK: विश्वकप में पहली बार कोहली को आउट करने में कामयाब हुई पाकिस्तान, विराट ने ठोंका 29वां अर्धशतक

वहीं रन चेज पर बात करते हुए शाहीन अफरीदी ने कहा कि बल्लेबाजों को नये गेंद से थोड़ी परेशानी देखने को मिल सकती है, हालांकि गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही है। ऐसे में हमें रनों का पीछा करने में दिक्कत नहीं होनी चाहिये। उम्मीद है कि हम इसे चेज कर जीत हासिल कर सके।

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 22:41 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+