Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मिस्बाह उल हक ने किया पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर पद को छोड़ने का फैसला

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिये पिछले कुछ समय से मुख्य चयनकर्ता और हेड कोच की दोहरी जिम्मेदारी निभाने वाले मिस्बाह उल हक ने आखिरकार अपने वर्कलोड को कम करने का फैसला कर लिया है और इसका ध्यान रखते हुए मिस्बाह ने चीफ सेलेक्टर के पद से हटने का फैसला किया है। मिस्बाह उल हक ने अपने इस फैसले की जानकारी बुधवार को लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दी और बताया कि वह 30 नवंबर को आखिरी बार अपने मुख्य चयनकर्ता के पद का कार्यभार संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल विश्व कप के बाद से ही पाकिस्तान की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है जिसके बाद से ही लगातार पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इस खिलाडी़ का वर्कलोड कम करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अब मिस्बाह उल ने खुद ही अपनी हेड कोच की जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देने के लिये चीफ सेलेक्टर के पद को छोड़ने का फैसला किया है।

मिस्बाह ने अपने फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'मैं जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली अगली सीरीज के लिये आखिरी बार पाकिस्तान की टीम का चयन करुंगा, जिसके बाद मैं सिर्फ हेड कोच की ही भूमिका पर जोर दूंगा।'

और पढ़ें: कामरान अकमल ने T20 क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड, धोनी भी नहीं कर सके यह काम

हालांकि मिस्बाह उल हक ने यह भी साफ किया कि वह पीसीबी या किसी अन्य के दबाव में चीफ सेलेक्टर के पद को छोड़ने को फैसला नहीं कर रहे बल्कि यह उनका निजी फैसला है।

उन्होंने कहा, 'यह फैसला पूरी तरह से मेरा है। मैंने यह फैसला इसलिये लिया क्योंकि अपने कार्यकाल के दौरान मुझे एहसास हुआ कि मेरे लिये दो बड़े रोल पर एक साथ काम कर पाना आसान नहीं है। मैं टीम के हेड कोच के तौर पर अपना बेस्ट देना चाहता हूं। वहीं बोर्ड जिसे भी चीफ सेलेक्टर की भूमिका दी जायेगी मैं उसके साथ पूरा सहयोग करूंगा और अपनी टीम को हर प्रारूप में टॉप 3 में शामिल करने का प्रयास करूंगा।'

और पढ़ें: DC vs RR: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी दिल्ली, देखें कैसी है प्लेइंग 11

गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दावा किया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनसे चीफ सेलेक्टर की पोस्ट के लिये बात की थी हालांकि बोर्ड ने बाद में उनके इस दावे को खारिज कर दिया था।

आपको बता दें कि मिस्बाह ने बतौर चीफ सेलेक्टर और हेड कोच टीम के लिये सिर्फ 2 सीरीज खेली जिसमें उन्हें मिली जुली सफलता मिली। पाकिस्तान ने इस साल जनवरी में बंगलादेश के साथ सीरीज खेली थी जहां उसे तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि पहले टेस्ट मैच के बाद कोरोना के कारण यह सीरीज बीच में ही रोकनी पड़ी थी।

पहले टेस्ट में हालांकि पाकिस्तान को जीत मिली थी। पाकिस्तान ने इंग्लैंड दौरा किया जहां बारिश से बाधित टेस्ट सीरीज में उसे 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।

Story first published: Thursday, October 15, 2020, 5:47 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+