रवि शास्त्री ने की सूर्यकुमार की तारीफ तो छलका मनोज तिवारी का दर्द, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच हाल ही में भारतीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टीम इंडिया के दौरे के लिये भारतीय दल का ऐलान किया जिसके बाद से लगातार एक नाम को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। आईपीएल में रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में लगातार अपनी टीम को जीत की दहलीज पार कर रहा रहे भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिछले काफी समय से घरेलू स्तर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं जिसके बाद उनका हाल ही में भारतीय टीम के लिये चयन होना लगभग तय माना जा रहा था।
बुधवार को भी सूर्यकुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 79 रनों की पारी खेलकर मुंबई की टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनाया। सूर्यकुमार की इस पारी की तारीफ चारों ओर हो रही है तो भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी उनकी पारी की तारीफ करते हुए धैर्य रखने की सलाह दी है।
और पढ़ें: सूर्यकमार यादव को लेकर रोहित शर्मा का 9 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल
वहीं कोच रवि शास्त्री की ओर से किये गये ट्वीट को देखकर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी को अपने दिन याद आ गये और उनके ट्वीट के जवाब में उन्होंने लिखा काश उनके समय में भी रवि शास्त्री भारतीय टीम के कोच रहे होते।
बल्लेबाज मनोज तिवारी ने रवि शास्त्री को ट्वीट में टैग करते हुए लिखा,' आपके ट्वीट को देखकर यही इच्छा हो रही है कि काश आप भारतीय टीम में उस वक्त कोच रहे होते जब मैंने शतक लगाया था। उस दौरान अगर आप की ओर से ऐसा मैसेज मिलता तो बेशक मेरे अंतर्राष्ट्रीय करियर की समय सीमा बढ़ गई होती। आपका यह ट्वीट देखकर सूर्य काफी खुश हुआ होगा।'
गौरतलब है कि सूर्यकुमार की शानदार पारी के बाद कोच रवि शास्त्री ने तारीफ करते हुए लिखा था कि सूर्य नमस्कार, मजबूत रहिए और र्धैर्य रखिए।
और पढ़ें: किरोन पोलार्ड ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ, बोले- उसमें नीली जर्सी पहनने की आग है
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने पिछले कुछ सालों में आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है जिसके बावजूद उन्हें बार-बार चयनकर्ताओं की ओर से नाकारते हुए टीम इंडिया में सेलेक्ट नहीं किया गया है। इस साल भी आईपीएल में सूर्यकुमार ने 12 मैचों में 155.36 की स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाये हैं। ऐसे में जब सूर्यकुमार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिये टीम में शामिल नहीं किया गया तो हरभजन सिंह समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications