Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC फाइनल को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने किया बड़ा दावा, कहा- हिटमैन लगायेंगे दोहरा शतक

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के लिये भारतीय टीम बुधवार को इंग्लैंड रवाना हो रही है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच को लेकर दुनिया भर के फैन्स जितना उत्साहित हैं उतना ही दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी भी। इसी फेहरिस्त में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का नाम भी शामिल है जिन्होंने इस महामुकाबले को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है। रमीज राजा ने दावा किया है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलते हुए दोहरा शतक लगाने का काम करेंगे।

इतना ही नहीं जब रमीज राजा से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम की ओपनिंग को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा जैसे खतरनाक बल्लेबाज के साथ शुबमन गिल का ओपन करना काफी शानदार काफी रहेगा।

और पढ़ें: भारतीय चयनकर्ताओं की ओर से लगातार अनदेखी पर भड़के शेल्डन जैक्सन, जानें क्या कहा

इंडिया न्यूज को दिये एक इंटरव्यू में रमीज राजा ने बात करते हुए कहा,'आपके पास शुबमन गिल और रोहित शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं, मुझे लगता है कि भारतीय टीम को इनका समर्थन करना चाहिये। इतना ही नहीं मुझे लगता है कि अगर रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में लय हासिल कर लेते हैं तो वो दोहरा शतक लगाते नजर आयेंगे।'

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन करने के बाद मयंक अग्रवाल प्लेइंग 11 में जगह बना पाने में नाकाम रहे हैं, हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के 3 मैच में शुबमन गिल का फॉर्म भी कुछ खास नहीं रहा और वो सिर्फ 40 रन ही बना सके, इसके बाद से फाइनल मैच में भारतीय टीम की ओपनिंग को लेकर लगातार सवाल बना हुआ है।

और पढ़ें: ENG vs NZ: डेवॉन कॉन्वे ने डेब्यू मैच में जड़ा अर्धशतक, भारत के लिये बजी खतरे की घंटी

रमीज राजा ने इंग्लैंड की परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय टीम को ओपनिंग जोड़ी को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि इंग्लैंड में रोहित शर्मा और शुबमन गिल को अपना नैचुरल गेम खेलने की जरूरत है। भारतीय बल्लेबाजों का नेचर अटैक है और अगर वो डिफेंसिव होंगे तो दिक्कत हो सकती है।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। अजिंक्य रहाणे (1095) के बाद रोहित शर्मा इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 64.37 की औसत से 1030 रन बनाए हैं।

Story first published: Wednesday, June 2, 2021, 22:17 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+