ENG vs PAK: बुरी तरह फ्लॉप हुए 11 साल बाद वापसी करने वाले फवाद आलम, 4 गेंदों में लौटे पवेलियन
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कोरोना वायरस के दौरान खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है। हालांकि मैच का पहले दो दिन फिलहाल बारिश के खलल को झेल रहे हैं। जहां पहले दिन का खेल बारिश के चलते जल्दी रोकना पड़ा था तो वहीं दूसरे दिन का खेल फिलहाल शुरु नहीं हो सका है। इस बीच पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो कि टीम के हित में अभी तक तो साबित नहीं हुआ। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने पहले मैच की ही तरह साउथैम्पटन में भी अपना खराब प्रदर्शन जारी रखा है और 46 ओवर के बाद 5 विकेट खोकर 126 रन बना लिये हैं।
और पढ़ें: 'सोशल मीडिया से दूर रहें खिलाड़ी', जानें क्यों जस्टिन लैंगर ने दी युवाओं को ऐसी चेतावनी
इस बीच साउथैम्पटन टेस्ट में पाकिस्तान की टीम में करीब 11 साल बाद वापसी करने वाले बल्लेबाज फवाद आलम को टीम में जगह दी गई थी, लेकिन उनसे जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी वह वैसा नहीं कर सके। प्रदर्शन का दबाव झेल रहे फवाद आलम 3911 दिन बाद मैदान पर उतरे थे लेकिन बिना खाता खोले ही वापस लौट गये।
और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने सुनाया अपने पहले शतक का किस्सा, बोले- पाकिस्तान दौरे ने निभाया अहम रोल

बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
पाकिस्तान के लिये पहला दिन कुछ खास नहीं रहा, खराब शुरुआत के बाद सलामी बल्लेबाज आबिद अली (60) और बाबर आजम ने टीम को जैसे ही 100 रनों के पार कराया ठीक वैसे ही पाकिस्तानी पारी लड़खड़ा गई और महज 17 रन के अंदर अपने 3 विकेट खो दिये। सैम करन ने आबिद अली को तो स्टुअर्ट ब्रॉड ने असद शफीक को चलता किया जिसके बाद छठे नंबर पर फवाद आलम बल्लेबाजी करने उतरे। जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तो पाकिस्तान का स्कोर 117 रन पर 4 विकेट था, हालांकि वह दूसरे छोर पर खड़े थे।
क्रिस वोक्स के ओवर में फवाद को बल्लेबाजी का मौका मिला लेकिन वह उम्मीद पर खरा नहीं उतर सके और महज 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू हो गए। फवाद के इस तरह आउट हो जाने से न सिर्फ वो खुद बल्कि टीम भी काफी निराश नजर आई। उन्हें दूसरे टेस्ट में 10 साल 259 दिन और 88 मैच के बाद शादाब खान की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था।

ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने फवाद
इसके साथ ही फवाद आलम पाकिस्तान के लिये सबसे ज्यादा मैच मिस करके प्लेइंग इलेवन में वापसी करने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने थे। उनसे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज यूनुस अहमद के नाम है जिन्होंने 1969 से 1987 के बीच 104 टेस्ट मैच में बाहर रहने के बाद टीम में जगह बनाई थी।
पाकिस्तान के लिये फवाद ने अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2009 में खेला था। उल्लेखनीय है कि साउथैम्पटन टेस्ट से पहले फवाद ने अपने करियर में पाकिस्तान के लिये कुल 3 टेस्ट मैच खेलने का काम किया है जिसमें उन्होंने 41 से अधिक की औसत से 250 रन बनाए हैं। फवाद के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक शतक भी है जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में बनाया था।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे फवाद
गौरतलब है कि फवाद पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके खुद को साबित करने का काम कर रहे थे, हालांकि जिस प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम में शामिल किया गया उस पर वह खरा नहीं उतर सके। वहीं फवाद आलम पाकिस्तान के लिये दूसरी पारी में वापसी करना चाहेंगे।
आपको बता दें कि टेस्ट सीरीज में बने रहने के लिये पाकिस्तान को इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
